बाणेर, 17 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) पुणे के सुप्रसिद्ध एस. एस. नगरकर ज्वेलर्स के पहले ही लकी ड्रॉ को ग्राहकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली. 24 अक्टूबर से 15 नवंबर की अवधि के दौरान खरीदारी करने वाले और कूपन भरने वाले ग्राहकों को इसमें शामिल होने का अवसर मिला. रविवार (15 नवंबर) की शाम बाणेर स्थित शोरूम में लकी ड्रॉ का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें ठाणे, कोथरुड और बाणेर के शोरूम में खरीदारी कर कूपन भरने वाले ग्राहकों ने बाजी मारी. नगरकर ज्वेलर्स के तुलसीबाग, लक्ष्मी रोड, कोथरूड, ठाणे और बाणेर - इन पांचों शोरूम में यह लकी ड्रॉ आयोजित किया गया था. इसमें पहला पुरस्कार टाटा टियागो इलेक्ट्रिक कार डॉ. अर्चना पवार (ठाणे शोरूम) को, दूसरा पुरस्कार इलेक्ट्रिक एक्सेस टू-व्हीलर वाहन डॉ. आसावरी कानडे (कोथरूड शोरूम) को, तथा तीसरा पुरस्कार आईफोन 17 सोनाली बागड़े (बाणेर शोरूम) को प्राप्त हुआ. इस अवसर पर नगरकर ज्वेलर्स के निदेशक वसंत नगरकर, स्वाती वल्लभ नगरकर, वासंती वसंत नगरकर, प्रसाद नगरकर, पुष्कर नगरकर, पूजा नगरकर कुलकर्णी और रोहन कुलकर्णी उपस्थित थे. पुष्कर नगरकर ने कहा, लकी ड्रॉ का यह पहला ही साल था; फिर भी ग्राहकों ने इसे जबरदस्त प्रतिसाद दिया. बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए पुरस्कार के रूप में इलेक्ट्रिक गाड़ी देने का विचार किया गया. प्रसाद नगरकर ने कहा, बाणेर का शोरूम दो महीने पहले ही शुरू किया गया है. इसके बावजूद, यहां के ग्राहकों ने उम्मीद से बढ़कर प्रतिसाद देते हुए नगरकर ज्वेलर्स पर भरपूर प्यार लुटाया है. विठ्ठल की कृपा और बच्चों की ओर से किए जा रहे कठिन परिश्रम के कारण ही व्यवसाय अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है, ऐसी भावना स्वाति और वासंती नगरकर ने इस अवसर पर व्यक्त की. लीना गोखले ने कार्यक्रम का संचालन किया.