शिक्षा और उद्योग जगत में समन्वय हेतु संगोष्ठी

एमआईटी की ओर से 19 से 21 नवंबर तक आईसर में आरआरएसपीबीएल 2026 का आयोजन

    18-Nov-2026
Total Views |
 
vdfv
पुणे, 17 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
अनुभव आधारित, विद्यार्थी केंद्रित और कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमआईटी वेिशप्रयाग वेिशविद्यालय की ओर से चौथे रीजनल रिसर्च सिम्पोजियम ऑन प्रोजेक्ट एंड प्रॉब्लम-बेस्ड लर्निंग (आरआरएसपीबीएल 2026) का आयोजन किया गया है. यह अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी 19 से 21 नवंबर तक पुणे स्थित आईसर में आयोजित होगी. इस द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की मेजबानी सोलापुर स्थित एमआईटी वेिशप्रयाग वेिशविद्यालय कर रहा है. इसका आयोजन डेनमार्क के अलबोर्ग वेिशविद्यालय के यूनेस्को सेंटर फॉर पीबीएल इन इंजीनियरिंग साइंस एंड सस्टेनेबिलिटी तथा इंडो-यूनिवर्सल कोलैबोरेशन फॉर इंजीनियरिंग एजुकेशन (आईयूसीईई) के सहयोग से किया जा रहा है.वेिशविद्यालय की कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. स्वाति कराड चाटे ने बताया कि संगोष्ठी की केंद्रीय विषयवस्तु बिल्डिंग ब्रिजेस है. इसका उद्देश्य स्कूलों, वेिशविद्यालयों और उद्योग जगत को एक मंच पर लाकर भारतीय शिक्षा व्यवस्था में व्यावहारिक और दीर्घकालिक बदलाव लाना है. स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा और उद्योग क्षेत्र के बीच समन्वय मजबूत करते हुए परियोजना आधारित और समस्या आधारित शिक्षण पद्धति का विस्तार करना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है. संगोष्ठी का आयोजन स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा के लिए दो अलग-अलग सत्रों में किया जाएगा. 19 नवंबर को स्कूली शिक्षा पर आधारित संगोष्ठी का उद्घाटन शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. पंकज राजेश भोयर की उपस्थिति में होगा. इस अवसर पर दक्षिण अफ्रीका के फ्यूचर नेशन स्कूल्स के डॉ. सिजवे एरॉल मुख्य व्याख्यान देंगे. समापन समारोह में आईसर के शासी मंडल के अध्यक्ष डॉ. अरविंद नातू प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. वहीं, 20 नवंबर को उच्च शिक्षा पर आधारित संगोष्ठी का उद्घाटन उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल और आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव आहूजा की उपस्थिति में होगा. इस अवसर पर डेनमार्क के अलबोर्ग वेिशविद्यालय के यूनेस्को सेंटर फॉर पीबीएल के निदेशक प्रो. जियांग्युन डू उद्घाटन भाषण देंगे.