मुंबई, 17 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) सीकर नागरिक परिषद, मुंबई द्वारा दीपावली स्नेह सम्मेलन का आयोजन भायंदर पश्चिम स्थित वैंकटेश बैंकट हॉल में आयोजित किया गया. इस अवसर पर भजन संध्या एवं एआई पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी रखा गया जिसमें जज के रूप में सीए सुनील शर्मा व डॉक्टर नेहा शर्मा थे. कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष कैलाशचंद जैन ने अपने भाषण में संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान के पारंपरिक त्योहार जैसे गणगौर, तीज आदि राजस्थानी जन- जागरण एवं दूसरी सभी सामाजिक संस्थाओं को मिलकर मनाना चाहिये ताकि समाज एकजुट दिखे और युवा पीढ़ी को जागरूक किया जा सके. विशेष अतिथि के रूप में एड रवि व्यास सभागृह नेता मीरा भायंदर मनपा, समाजसेवक गजेन्द्र भंडारी उपस्थित थे. सभी का सत्कार सचिव राजेन्द्र होलानी ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि अग्रवाल, महेश सोडाणी, रमेश अग्रवाल, मनमोहन मिश्रा, रमेश अग्रवाल नरोत्तम शर्मा व ओमप्रकाश कावड़िया का सहयोग रहा.