नियमों पर चलने वाले व्यवसायों काे प्रोत्साहन मिलेगा

मर्चेंट्स चेंबर के ‌‘लाडू-चिवड़ा‌’अभियान के शुभारंभ पर एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंडे ने कहा

    02-Nov-2026
Total Views |
 
vda
बिबवेवाड़ी, 1 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

दि पूना मर्चेंट्स चेंबरफ के उचित मूल्य पर ‌‘लाडू-चिवड़ा‌’ अभियान के शुभारंभ समारोह में एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंडे ने कहा कि, अन्न एवं औषधि प्रशासन का उद्देश्य व्यापारियों और उद्यमियों को परेशान करना नहीं है, बल्कि नियमों का पालन करने वाले व्यवसायों को प्रोत्साहित करना है. रविवार, 1 नवंबर को यह कार्यक्रम गंगाधाम के पास स्थित जयजिनेंद्र प्रतिष्ठान के नाजुश्री सभागृह में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल श्रीनिवास पाटिल के साथ-साथ चेंबर के अध्यक्ष राजेंद्र बाठिया, उपाध्यक्ष अजित बोरा, सचिव ईश्वर नहार, सह-सचिव आशीष दुगड और पूर्व अध्यक्ष राजकुमार नहार सहित चेंबर के सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे.तुकाराम मुंडे ने कहा त्यौहारों के समय नागरिकों को सुरक्षित, उच्च गुणवत्ता वाले और उचित दरों पर खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चेंबर की ओर से चलाया जा रहा ‌‘लाडू- चिवड़ा‌’ अभियान सराहनीय है. हालांकि, सामाजिक कार्यक्रम चलाते समय खाद्य सुरक्षा के नियमों का भी कड़ाई से पालन होना आवश्यक है. सिक्किम के पूर्व राज्यपाल श्रीनिवास पाटिल ने पिछले 38 वर्षों से इस पहल को सफलतापूर्वक जारी रखने के लिए चेंबर के कार्यों की सराहना की. उन्होंने शुभकामना दी कि यह उपक्रम आगे भी इसी तरह जारी रहे. चेंबर के अध्यक्ष राजेंद्र बाठिया ने कहा चेंबर शुरुआत से ही नियमों का पालन करके लाडू-चिवड़ा तैयार करता है. हमने उद्घाटन के लिए कमिश्नर तुकाराम मुंडे को आमंत्रित किया था. उन्होंने लाडू की गुणवत्ता की जांच की. चिवड़े के लिए लगने वाली सामग्री की जानकारी और पैकेजिंग पर आवश्यक जानकारी को पढ़कर देखा. वे संतुष्ट हुए, इससे चेंबर द्वारा किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण कार्य पर एक प्रकार की मुहर लग गई. कार्यक्रम में लाडू-चिवड़ा पहल के 38 वर्षों के साक्षी और मार्गदर्शक विठ्ठलशेठ मणियार, ग्राहक पेठ के सूर्यकांत पाठक, जीतो पुणे चैप्टर के अध्यक्ष मनोज छाजेड़, निकिता बाठिया, सिद्धार्थ हॉस्पिटल के डॉ. विजय सेठिया, पप्पू महाराज, ताराचंद और हेमंत गौड, फूड कंसलटंट सोनाली पवार और नाजुश्री सभागृह के अचल जैन तथा कृषि उत्पन्न बाजार समिति के उपसभापति नाना अबनावे का सत्कार किया गया. कार्यक्रम में हमाल पंचायत, कृषि उत्पन्न बाजार समिति, आढ़त एसोसिएशन के पदाधिकारी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य तथा परिसर के वर्तमान व पूर्व नगरसेवक उपस्थित थे. उपस्थित लोगों का स्वागत सचिव ईश्वर नहार ने किया. सह-सचिव आशीष दुगड ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया. संचालन उत्तम बाठिया ने किया. व्यापारी-खाद्य प्रशासन समन्वय के लिए हर महीने बैठकें खाद्य प्रशासन और व्यापारियों के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए व्यापारी प्रतिनिधियों और खाद्य प्रशासन के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति का गठन किया जाए, यह अनुरोध चेंबर के अध्यक्ष राजेंद्र बाठिया ने किया. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुंडे ने खाद्य प्रशासन के अधिकारियों को हर महीने विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलकर चर्चा करने के निर्देश देने की बात कही.  
 
उत्पादन प्रक्रिया पर तकनीकी पर्यवेक्षकों की नजर प्रतिक्रिया दी
 इस पहल के तहत लगभग दो हजार फूड हैंडलर्स को प्रशिक्षित किया गया है. उत्पादन प्रक्रिया की देखरेख के लिए तकनीकी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है. आयुक्त मुंडे ने स्पष्ट किया कि जब तक उत्पादन जारी रहे, पूरी प्रक्रिया पर नियमित रूप से नजर जाने के निर्देश दिए गए हैं. अन्न व औषधि प्रशासन ने ‌‘लाडू-चिवड़ा‌’ अभियान उपक्रम की उत्पादन प्रक्रिया के संबंध में कुछ निर्देश दिए थे. मुंडे ने चेंबर द्वारा उन सभी निर्देशों का पालन किए जाने पर संतोष व्यक्त किया.
 
सूखाग्रस्त छात्रों के भोजन की जिम्मेदारी लेनी चाहिए : मुंडे

सूखा प्रभावित क्षेत्रों के किसान परिवारों के कई छात्र शिक्षा प्राप्त करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुणे आते हैं. चेंबर, व्यापारिक संगठनों और कंपनियों को अपने सीएसआर फंड से ऐसे छात्रों को जून-जुलाई तक मुफ्त या रियायती दर पर भोजन उपलब्ध कराने की अपील तुकाराम मुंढे ने की. उन्होंने कहा पैसों की कमी के कारण किसी भी छात्र की पढ़ाई न रुके. इस पर चेंबर के अध्यक्ष राजेंद्र बाठिया ने सकारात्मक उत्पादन प्रक्रिया पर तकनीकी पर्यवेक्षकों की नजर प्रतिक्रिया दी.