दीपावली से पहले कॉमर्शियल सिलिंडर फिर महंगा

कीमतों में 10 से लेकर 17 रुपये तक की वृद्धि; कोलकाता में सबसे महंगा

    02-Nov-2026
Total Views |

Gas 
नई दिल्ली, 1 नवंबर (वि.प्र.)
दीपावली से ठीक पहले, देश में लगातार तीसरे महीने एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमताें में बढ़ाेतरी की गई है. 1 नवंबर से, प्रमुख महानगराें में काॅमर्शियल एलपीजी की कीमताें में 10 रुपये से लेकर 17 रुपये तक की वृद्धि की गई है. काॅमर्शियल एलपीजी 19 किलाेग्राम वाले सिलिंडर में बेची जाती है.
 
वहीं दूसरी ओर, घरेलू एलपीजी की कीमताें में लगातार छठे महीने काेई बदलाव नहीं किया गया है. काॅमर्शियल एलपीजी के उलट, घरेलू एलपीजी सिलिंडर 14.2 किलाेग्राम के हाेते हैं और इनका इस्तेमाल भारतीय घराें में सबसे ज्यादा किया जाता है.1 नवंबर से दिल्ली में 19 किलाेग्राम वाले काॅमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत 10 रुपये बढ़ाकर 2,820 रुपये कर दी गई है. पिछले महीने इसकी कीमत 2,810 रुपये थी। यह सबसे कम बढ़ाेतरी रही.
 
नवंबर में सबसे ज्यादा बढ़ाेतरी काेलकाता में की गयी, जहां कीमत 17 रुपये बढ़कर 2,971 रुपये प्रति सिलिंडर हाे गई; जबकि अक्टूबर में वहां एलपीजी की कीमत 2,954 रुपये थी. मुंबई में, एलपीजी की कीमत 10.50 रुपये बढ़कर 2,775 रुपये हाे गई है, जबकि पिछले महीने यह 2,764.50 रुपये प्रति सिलिंडर थी.इसके अलावा, चेन्नई में इस महीने एलपीजी की नई कीमत 2,994.50 रुपये है, जाे अक्टूबर की 2,983 रुपये की कीमत के मुकाबले 11.50 रुपये ज्यादा है.