एसजेपीएल सोनिगरा ज्वेलर्स के खास ऑफर्स की धूम

धनतेरस से पहले ही ग्राहकों ने कराई पसंदीदा ज्वेलरी की बुकिंग

    02-Nov-2026
Total Views |
 
vdf
चिंचवड़, 1 नवंबर (आ.प्र.)

सोने के भाव बढ़ने की चिंता छोड़कर ग्राहक अपने पसंदीदा आभूषणों की बुकिंग पहले ही कर रहे हैं. धनतेरस का त्यौहार नजदीक आते ही सोने-चांदी और आभूषणों की खरीदारी को लेकर बाजार में उत्साह बढ़ने लगा है. इसी बीच, एसजेपीएल सोनिगरा ज्वेलर्स अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक और खास फेस्टिव ऑफर्स लेकर आया है, जिन्हें ग्राहकों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है. इनमें ‌‘सोना हमारा, रेट आपका‌’ गोल्ड रेट फ्रीजिंग ऑफर सबसे खास है. सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच यह ऑफर ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन अवसर बनकर सामने आया है. इस ऑफर के माध्यम से ग्राहक निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार अपने पसंदीदा सोने के आभूषणों की बुकिंग कर गोल्ड रेट फ्रीज करने का लाभ उठा रहे हैं. यही वजह है कि कई ग्राहक धनतेरस का इंतजार किए बिना ही अपनी पसंद के आभूषण पहले से बुक कर रहे हैं.धनतेरस और दीपावली के इस शुभ अवसर पर सोने-चांदी और हीरों की चमक के साथ अपनी खुशियों को दोगुना करने का मौका उपलब्ध किया गया है. किसी भी बात की देर न करते हुए आज ही अपने नजदीकी एसजेपीएल सोनिगरा ज्वेलर्स शोरूम पर पधारने और इन शानदार फेस्टिव ऑफर्स का भरपूर लाभ उठाने एसजेपीएल सोनिगरा ज्वेलर्स द्वारा आह्वान किया गया है.  
 
दीपावली के अवसर पर दो और आकर्षक ऑफर्स जारी
* हीरा की खरीदारी पर सोने की ज्वेलरी मुफ्त पाने का शानदार अवसर.
* सोना की खरीदारी पर चांदी ज्वेलरी मुफ्त पाने का खास मौका. यानी, जितनी मात्रा में सोने की खरीदारी, उतनी ही मात्रा में चांदी की ज्वेलरी पाने का भी अवसर!
* विशेष ऑफर्स के माध्यम से एसजेपीएल सोनिगरा ज्वेलर्स का उद्देश्य ग्राहकों के त्यौहारों की खुशियों को और भी खास बनाना तथा उन्हें अपनी पसंद के आभूषण आकर्षक लाभों के साथ खरीदने का अवसर प्रदान करना है.