हैमिल्टन, 1 नवंबर (वि.प्र.) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचाें की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से अपने नाम किया. न्यूजीलैंडकी जीत के सबसे बड़े हीराे टिम सीफर्ट (93) रहे. वहीं ग्लेन फिलिप्स ने भी 65 रनाें की नाबाद पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे.
मुकाबले में टाॅस न्यूजीलैंड ने टाॅस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी. भारतीय टीम ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी की बदाैलत पहले खेलते हुए 191/8 का स्काेर बनाया. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 3 विकेट खाेकर स्काेर 18 ओवर्स में 195 बनाकर मैच जीत लिया. सीरीज के शुरुआती तीन मैच भारतीय टीम ने जीते थे, वहीं अंतमि दाे मैच न्यूजीलैंड की टीम ने अपने नाम किए. इस सीरीज के शुरुआती दाे मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेले गए, जिन्हें भारत ने 4 विकेट के समान अंतर से जीते. फिर वेलिंगटन में फिर भारतीय टीम 6 विकेट से मैच जीतने में सफल रही थी. ऑकलैंड में कीवी टीम ने वापसी करते हुए 87 रनाें से जीत हासिल की थी.
वहीं जब न्यूजीलैंड की टीम जीत के करी थी और उनका स्काेर 168 था ताे टिम सीफर्ट (93) नीतीश रेड्डी की गेंद पर प्लेडऑन हाे गए. इसेक बाद अंत तक ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 65) बेवन जैक्ब्स भी (1 नाबाद) जमे रहे और जीत दलिाकर ही वापस लाैटे. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी और वरुण चक्रवर्ती काे एक-एक सफलता मिली.
न्यूजीलैंड काे अर्शदीप सिंह ने फिन एलन काे पवेलियन भेजकर पहला झटका दिया. एलन 3 गेंदाें पर 2 रन बनाकर आउट हुए. उनका फील्ड कैच ईशान किशन ने लपका.
इसके बाद डेरिल मिचेल और टीम सीफर्ट के बीच 73 रनाें की पार्टनरशिप हुई. फिर डेरिल मिचेल (29) आउट हाेने वाले दूसरे खिलाड़ी रहे, उनकाे वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया. इससे न्यूजीलैंड का स्काेर 82/2 हाे गया.
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में भारत ने अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया, जाे 1 रनाें के निजी स्काेर पर एडम मिल्ने का शिकार बने. फिर एडम मिल्ने ने दूसरे ओपनर संजू सैमसन (4 रन) काे भी पवेलियन का रास्ता दिखाया. यहां से श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 93 रन जाेड़े. ईशान किशन ने 5 चाैके और 5 छक्के की मदद से 32 बाॅल पर 61 रन बनाए.
ईशान का विकेट ब्लेयर टिकनर ने लिया. इसी बीच श्रेयस ने एक छाेर पर जमकर 22 गेंदाें पर अपने 50 रन कंपलीट किए. हालांकि अर्धशतक जड़ने के तुरंत बाद वाे आउट हाे गए. तिलक वर्मा (5) कुछ खास नहीं कर सके और नाथन स्मथि की गेंद पर उन्हीं के हाथाें लपके गए.
तिलक का आउट हाेना भारतीय टीम का पांचवां झटका रहा.18.4 ओवर भारत काे छठा झटका नमन धीर के रूप में लगा. जाे 23 गेंदाें पर 33 रन बनाकर आउट हुए. उन्हाेंने अपनी पारी में 4 चाैके और 1 छक्का लगाया.