नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करा रहे युवक ने की आत्महत्या

अफरा-तफरी का फायदा उठाकर केंद्र में भर्ती 70 मरीज मौके से हुए फरार

    02-Nov-2026
Total Views |

Indore 
इंदाैर, 1 नवंबर (वि.प्र.)
इंदाैर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में आने वाले एक नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने आत्महत्या कर ली. सचिन लाेधी नाम के युवक ने केंद्र के वाॅशरूम में सुसाइड कर लिया. इस घटना से सेंटर में हड़कंप मच गया. लेकिन इस माैके का फायदा उठाकर 70 से ज्यादा मरीज सेंटर से फरार हाे गए. घटना ने नशा मुक्ति केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
 
बताया जा रहा है कि युवक ने सुबह ही रिहेब सेंटर की फीस जमा की थी, लेकिन दाेपहर में ही उसने सुसाइड कर लिया, वह काफी देर तक जब वाॅशरूम से बाहर नहीं निकला ताे गार्ड ने गेट ताेड़ा और अंदर जाे देखा उससे सब के हाेश उड़ गए.
 
1 महीने से इंदाैर के सेंटर में था सचिन लाेधी दरअसल, सचिन लाेधी सुबह नहाने का कहकर वाॅशरूम में गया था, काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला ताे सिक्याेरिटी गार्ड ने दरवाजा ताेड़ा. अंदर सचिन फंदे पर लटका मिला. आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टराें ने उसे मृत घाेषित कर दिया. मृतक के जीजा केशव लाेधी ने आराेप लगाया कि सचिन काे करीब एक महीने तीन दिन पहले इस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था. परिजनाें के मुताबिक घटना की सुबह ही उन्हाेंने केंद्र में पैसे और डिपाॅजिट जमा किए थे, लेकिन कुछ ही देर बाद सचिन की आत्महत्या की खबर मिल गई.
 
परिजनाें ने केंद्र प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आराेप लगाए हैं. घटना के बाद जब सेंटर के कर्मचारी सचिन काे अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी केंद्र में इलाज करा रहे 70 मरीजाें ने माैके का फायदा उठाया और वहां से फरार हाे गए.