लायंस क्लब गणेशखिंड द्वारा घोलप ब्लड सेंटर को टेस्टिंग रीडर मशीन की सौगात

    02-Nov-2026
Total Views |
 
45
पुणे, 1 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

लायंस क्लब ऑफ पुणे गणेशखिंड द्वारा सेवा सप्ताह अक्टूबर-2026 के अंतर्गत सामाजिक दायित्व निभाते हुए घोलप ब्लड सेंटर, पुणे को 1,75,000 मूल्य की अत्याधुनिक J. Mitra ELISA Testing Reader Machine दी गई. इस मशीन का मुख्य उद्देश्य ब्लड बैंक में रक्त की सुरक्षित जांच (Safe Blood Testing) की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, सटीक एवं वेिशसनीय बनाना है. इस उपकरण की उपलब्धता से रक्त की जांच की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा जरूरतमंद मरीजों को सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी. यह सेवा गतिविधि 30 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे घोलप ब्लड सेंटर, पुणे में आयोजित की गई. इस अवसर पर PDG लायन विजय भंडारी, लायन श्याम खंडेलवाल, क्लब अध्यक्ष लायन विकास अग्रवाल, फर्स्ट लेडी लायन टीना अग्रवाल, क्लब सचिव लायन विक्रांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन संजय खंडेलवाल, लायन लेडी स्वाति पोद्दार, उपाध्यक्ष लायन हेमंत बाफना एवं कोषउपाध्यक्ष लायन राकेश जैन उपस्थित थे.