नालंदा, 1 नवंबर (वि.प्र.)
नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित लहेरी थाना क्षेत्र के एक माेहल्ले में जन्मदिन की पार्टी के बहाने एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवती आर्केस्ट्रा में काम करती है. आराेप है कि डांस कार्यक्रम के नाम पर उसे और उसकी एक साथी काे किराये के कमरे में बुलाया गया था. वहां पहले से सात युवक माैजूद थे. इसी दाैरान दाे युवकाें ने युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया. जानकारी के अनुसार, उक्त माेहल्ले के एक मकान में कुछ युवक किराये पर रहकर पढ़ाई करते हैं. मकान में मकान मालिक नहीं रहते हैं. इन्हीं युवकाें में से एक का जन्मदिन था. पार्टी में डांस कार्यक्रम कराने के लिए आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दाे युवतियाें काे बुलाया गया था.
साथी के जाने के बाद वारदात का आराेप पीड़िता के अनुसार, जब दाेनाें युवतियां कमरे में पहुंचीं ताे वहां सात युवक माैजूद थे. कार्यक्रम के दाैरान उसकी साथी युवती वहां से चली गई. आराेप है कि इसके बाद दाे युवकाें ने उसके साथ जबरदस्ती की और दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया. पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उसे डांस कार्यक्रम कराने के नाम पर बुलाया गया था, लेकिन वहां उसके साथ जबरदस्ती की गई. उसने बताया कि वह आराेपित युवकाें काे पहले से नहीं जानती थी.
एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सदर डीएसपी-1 अमरनाथ और लहेरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की गंभीरता काे देखते हुए फाॅरेंसिक साइंस लेबाेरेटरी (एफएसएल) की टीम काे भी बुलाया गया. टीम ने कमरे का निरीक्षण कर कई वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए.