पिंपरी, 1 नवंबर (आ.प्र.)
मनपा में अधिकारियाें, काॅन्ट्रै्नटराें और बिल्डराें की मिलीभगत जारी है और प्रशासन का भ्रष्ट काराेबार चल रहा है. शहर में अवैध निर्माणाें का बेलगाम हाेना, भूखंड घाेटाले, बीआरटी और कचरा प्रबंधन की बिगड़ी स्थिति और नागरिक सुविधाओं की दयनीय हालत हाे गई है.
इसके संबंध में नगरसेवक शीतल शिंदे ने सीधे मुख्यमंत्री फडणवीस से शिकायत की है. इन सभी अनियमितताओं की जांच कर कार्रवाई न करने पर आंदाेलन की चेतावनी उन्हाेंने दी है.
नगरसेवक शिंदे ने शिकायत में कहा है कि पुणे-मुंबई पुराने हाइवे पर गरवारे कंपनी के भूखंड पर आईटीआर प्राेजेक्ट चलाते समय नियमानुसार मनपा काे मिलने वाला मुख्य राेड की तरफ का भूखंड न देकर, अधिकारियाें से मिलीभगत कर पीछे के काेने का कम मूल्य का भूखंड थमा दिया गया है. इससे मनपा काे कराेड़ाें रुपये का नुकसान हुआ है. नगर रचना और निर्माण विभाग के भ्रष्ट अधिकारियाें की तुरंत जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए. दापाेड़ी से निगड़ी बीआरटी मार्ग के कारण यातायात में बड़ी बाधा उत्पन्न हाे रही है. सड़काें पर दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ गई है. कचरा प्रबंधन पूरी तरह से चरमरा गया है. कचरा गाड़ियाें का काेई नियाेजन नहीं है. पांचपांच दिन तक कचरा न उठाए जाने के कारण दुर्गंध और स्वास्थ्य की समस्या पैदा हाे गई है.