शहर में रविवार को जोरदार बारिश, सड़कें जलमग्न हुईं

    02-Nov-2026
Total Views |

Rain 
पिंपरी, 1 नवंबर (आ.प्र.)
पिंपरी-चिंचवड़ शहर में रविवार की शाम जाेरदार बारिश हुई. इस बारिश की वजह से कई रास्ते जलमग्न हाे गए. दीपावली के मद्देनजर खरीददारी के लिए घर से बाहर मार्केट निकले कई लाेगाें काे बरिश के कारण परेशानियाें का सामना करना पड़ा.
 
शहर के निचले क्षेत्राें में रास्ताें पर जलजमाव हाेने से टू-व्हीलर वाहनचालकाें काे मुश्किलाें का सामना करना पड़ा. अचानक बारिश हाेने से व्यापारियाें द्वारा दुकानाें के सामने लगाये गये माल व पटाखे तथा आकाशकंदील कुछ हद तक नुकसान हुआ. वहीं कुछ दुकानदाराें द्वारा माल दुकान के अंदर लेने से नुकसान कम हुआ.
 
आईटी पार्क हिंजवड़ी परिसर में रविवार की शाम जाेरदार बारिश हुई. इस वजह से आईटी पार्क परिसर की कुछ सड़कें जलमग्न हाे गईं. हालांकि अचानक हुई बारिश के कारण नागरिकाें की भारी फजीहत हुई. शनिवार की शाम से ही पिंपरी-चिंचवड़ शहर में आसमान में बादल छाए हुए थे. इस बादलाें भरे माैसम के साथ ही शहर के कुछ हिस्साें में और आईटी पार्क हिंजवड़ी परिसर में बेमाैसम बारिश हुई है.