दीपावली की खरीदारी हेतु बाजार में उमड़ी भीड़

पिंपरी सहित उपनगरों में ग्राहकों के आने से यातायात पर प्रभावित, कई जगह ट्रैफिक जाम

    02-Nov-2026
Total Views |

Diwali 
पिंपरी, 1 नवंबर (आ.प्र.)
दीपावली में बस कुछ ही दिन बाकी हाेने के कारण छुट्टी का फायदा उठाकर नागरिक खरीदारी के लिए बाहर निकले, जिससे बाजाराें में भारी भीड़ देखने काे मिली. आने वाले शुक्रवार ( 6 नवंबर) काे धनतेरस हाेने और दीपावली से पहले बाजाराें में सुबह से ही नागरिकाें की चहल-पहल थी. दाेपहर के बाद भीड़ और बढ़ जाने से पिंपरी सहित उपनगराें के बाजार नागरिकाें की माैजूदगी से खिल उठे. इसका असर यातायात पर पड़ा और कई स्थानाें पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई.
 
दीपावली के उपलक्ष्य में विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी की जा रही है. कपड़े, दीपावली सजावट की सामग्री, आकाशकंदील , दीये, रंगाेली, बिजली की राेशनी और पूजा के आवश्यक सामान की खरीदारी के लिए नागरिक बाजाराें में भीड़ जुटा रहे हैं. विशेष रूप से परिवाराें के साथ खरीदारी के लिए निकले लाेगाें की संख्या अधिक हाेने के कारण दुकानाें और सड़काें पर भारी भीड़ दिखाई दी. छुट्टी का लाभ उठाते हुए कई लाेगाें ने दीपावली की खरीदारी काे प्राथमिकता दी. बढ़ती भीड़ के कारण शहर के प्रमुख रास्ताें पर गाड़ियाें की लंबी कतारें लग गई थीं.
 
बाेनस और वेतन मिलने से उत्साह शहर की अधिकांश कंपनियाें और उद्याेगाें ने पिछले दाे दिनाें में अपने कर्मचारियाें काे दीपावली का बाेनस दे दिया है. इसके अलावा आईटी और काॅरपाेरेट कंपनियाें के सैलरी भी जमा हाे चुकी हैं. इस वजह से दीपावली से एक सप्ताह पूर्व बाजार में भारी भीड़ हुई थी. इस वर्ष दीपावली से एक सप्ताह पहले वेतन और बाेनस तथा शनिवाररविवार की छुट्टी से जुड़कर आने के कारण काफी उत्साह का माहाैल है.