कांग्रेस कर रही जनमत का अपमान : नितिन नबीन

रोहतक में भाजपा की विशाल पद यात्रा में बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष

    02-Nov-2026
Total Views |
 
BJP
राेहतक, 1 नवंबर (वि.प्र.)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राेहतक में पैदल यात्रा शुरू कर दी है. दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के विराेध में भाजपा ने हरियाणा के राेहतक में पदयात्रा शुरू की है. इस पदयात्रा में भाजपा के सैकड़ाें कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कहते हैं, कांग्रेस पार्टी काे उन बलिदानाें (सिखाें के), उन पर थाेपे गए अत्याचाराें, नरसंहाराें और हत्याओं के लिए प्रायश्चित करना चाहिए था; उन्हें माफी मांगनी चाहिए थी. लेकिन आज, वे विराेध करने के लिए सड़काें पर उतर आए हैं. इस लाेकतंत्र की जनता की ओर से, मैं राहुल गांधी से पूछता हूं: जब हमारे सिख भाइयाें का कत्लेआम हाे रहा था, जब एक बड़ा नरसंहार चल रहा था, तब आपके पिता ने कहा था कि ‘जब काेई बड़ा पेड़ गिरता है, ताे धरती हिलती है’ उस धरती के हिलने की वजह से, मेरे कितने ही सिख भाइयाें की जान चली गई. आपकाे इस बात पर पछतावा हाेना चाहिए था. आपकाे माफी मांगनी चाहिए थी.
 
वे आगे कहते हैं, लाेकतंत्र में, जनता वाेट देकर शासन करने का जनादेश (मैन्डेट) देती है. आपकाे वह जनादेश नहीं मिला. नतीजतन, आप निराशा और हताशा में हैं, और अब आप संवैधानिक संस्थाओं काे दाेष दे रहे हैं.