पुजारी के बेटे की हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश

वाराणसी जगन्नाथ मंदिर के पुजारी के बेटे की करतूत का पुलिस ने किया खुलासा

    02-Nov-2026
Total Views |
 
UP
वाराणसी, 1 नवंबर (वि.प्र.)
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के लंका पुलिस स्टेशन पर तैनात आरक्षी अमित शुक्ला काे गाेली मारने वाले बदमाशाें काे पुलिस ने चंद घंटाें में मुठभेड़ के दाैरान गिरफ्तार करने के बाद जांच और पूछताछ के दाैरान लंका पुलिस ने बड़ा अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का राजफाश किया है.
 
लंका थाने पर पत्रकारवार्ता के दाैरान एडीसीपी काशी वैभव बांगर ने थाना प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा और उनकी टीम काे एक लाख का पुरस्कार दिलाने की घाेषणा की है। उन्हाेंने बताया कि पुलिस टीम ने किराए के मकान में चल रहे अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री का भंडाफाेड़ किया है. जहां से कई मशीनें और भारी मात्रा में उपकरण तथा निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार बरामद हुए हैं. फैक्ट्री का मुख्य सरगना अंजनी नंदन झा जगन्नाथ मंदिर के विमल झा पुजारी का लड़का है.
 
जिसमें पुलिस ने पुजारी काे भी आराेपित बनाया है. लंका थाने की क्राइम टीम में तैनात सिपाही अमित शुक्ला काे गाेली मारने वाले एक बदमाश काे मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के कुछ घंटे बाद ही दाे अन्य बदमाशाें काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद शनिवार की सुबह सामनेघाट में हथियाराें की बरामदगी के लिए गए दाेनाें बदमाशाें ने छिपाए गए हथियाराें से पुलिस पर फायरिंग कर दी.
 
जवाबी फायरिंग में दाेनाें बदमाशाें काे गाेली लगी, जिनका बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज कराया गया. दाेनाें के पास से 32 बाेर की 2 देशी पिस्ताैल, एक अवैध रिवाल्वर, छह खाेखा कारतूस और दाे कारतूस बरामद किया गया है.