नई दिल्ली, 1 नवंबर (वि.प्र.)
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार काे इंडिया गठबंधन ने ‘वाेट बचाओ-देश बचाओ’ रैली के तहत अपनी ताकत का प्रदर्शन किया. मिंटाे जंक्शन से शुरू हुआ विपक्षी नेताओं का मार्च दाेपहर 3 बजे रामलीला मैदान पहुंचा. रैली काे संबाेधित करते हुए राहुल गांधी ने चुनाव आयाेग के आंकड़ाें का हवाला देते हुए दावा किया कि 2024 के लाेकसभा चुनाव के बाद देश भर में 13.5 कराेड़ यानी 15% मतदाताओं के नाम वाेटर लिस्ट से हटा दिए गए.
उन्हाेंने कहा जब 7 में से 1 वाेटर का नाम काट दिया गया हाे और चुनाव में हार-जीत का अंतर महज 3% रहा हाे, ताे इसका सीधा मतलब है कि 2024 का चुनाव अवैध था. यह काेई छाेटी-माेटी दुकान की चाेरी नहीं है, यह देश के हर नागरिक की आवाज की चाेरी है और रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस (देशद्राेह) के तहत आती है. उन्हाेंने ऐलान किया कि ज्ञानेश कुमार पद से हटेंगे और उन्हें अपने किए की सजा भुगतनी हाेगी व जेल जाना पड़ेगा. राहुल गांधी ने आगे कहा सीईसी ज्ञानेश कुमार के बिना नरेंद्र माेदी प्रधानमंत्री और अमित शाह गृहमंत्री नहीं बनते.
पिछले 25 दिनाें में इस मुद्दे पर विपक्षी दलाें का यह सातवां बड़ा विराेध प्रदर्शन था. मंच से विपक्षी दिग्गजाें ने चुनाव आयाेग और केंद्र सरकार पर सीधा हमला बाेला. रैली का समापन करते हुए राहुल गांधी ने कहा यह लड़ाई नफरत की नहीं बल्कि लाेकतंत्र और संविधान काे बचाने की है. उन्हाेंने कहा कि अडानी काे जाे देश की संपत्तियां बेची गई हैं और जाे वाेट चाेरी हुई है, उसकी पूरी कानूनी जांच कराई जाएगी और न्याय हासिल किया जाएगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंच से कहा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार चाहे पाताल में भी छिप जाएं, विपक्ष उन्हें वहां से भी ढूंढ निकालेगा और कानून के सामने खड़ा करेगा. वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल और देश के अन्य राज्याें में विपक्ष हारा नहीं है, बल्कि वाेटाें की हेराफेरी करके उन्हें हराया गया है.
अखिलेश ने कहा, मैं देख रहा हूं कि रामलीला मैदान में जाे आवाज उठ रही है. आज जब सभा यहां हाेने जा रही थी उसी समय यूपी में भाजपा की तरफ से कहा गया कि एक कराेड़ वाेट हिंदू भाइयाें के वाेट काट दिए गए. नेशनल काॅन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि वहां 1 कराेड़ 27 लाख लाेगाें के नाम काटे गए, जिनमें बड़ी संख्या में हिंदू भी शामिल हैं. उन्हाेंने सवाल किया कि क्या वे भी पाकिस्तानी हैं? उन्हाेंने कहा कि यह संविधान बचाने की लड़ाई है और देश की जनता किसी से डरने वाली नहीं है. पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने चेतावनी दी कि अगर देश की जनता आज नहीं जागी, ताे बहुत देर हाे जाएगी और सरकार पूरे देश की स्थिति जम्मू-कश्मीर जैसी बना देगी. राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा वैसे ताे रामलीला मैदान में रामलीला आयाेजित हाेती है.
हमने वाेट चाेराें के लिए महाभारत का आयाेजन किया है. हमें कुरुक्षेत्र बनाना पड़ रहा है. कांग्रेस सांसद गाैरव गाेगाेई ने कहा ये ऐतिहासिक है. पूरा देश इंडिया गठबंधन के साथ है. छात्र हाें, किसान हाें...सभी लाेग हमारे साथ हैं. हम देश में लाेकतंत्र बचाएंगे. अब ऐसा लगता है कि इस राष्ट्रीय एकता, लाेगाें के इस आंदाेलन से भाजपा डरी हुई है. हम देश में लाेकतंत्र बचाएंगे. अब ऐसा लगता है कि इस राष्ट्रीय एकता, लाेगाें के इस आंदाेलन से भाजपा डरी हुई है. अधीर रंजन चाैधरी ने कहा मैंने अपनी जिंदगी में दिल्ली में ऐसी रैली नहीं देखी.