ड्यूटी के दौरान दिव्यांग हुए जवानों संग मनायी भाईदूज

    20-Nov-2026
Total Views |

vd
खड़की, 19 नवंबर (आ.प्र.)

खड़की स्थित दिव्यांग सैनिक पुनर्वसन केंद्र (पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर) में हाल ही में भाईदूज मनाई गई. देश सेवा करते समय गंभीर चोट के कारण दिव्यांग हुए जवानों को दिवाली के त्यौहार पर परिवार की कमी महसूस न हो, इस भावना के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान भारत माता की जय... के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा. सैनिक मित्र परिवार और सहयोगी संस्थाओं की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस समारोह में वरिष्ठ नृत्यांगना सुरेखा पुणेकर, लेखिका सुनेत्रा मंकणी, राष्ट्रीय खिलाड़ी शकुंतला खटावकर, केंद्र के कर्नल आर. के. मुखर्जी और कर्नल बी. एल. भार्गव समेत आनंद सराफ आदि उपस्थित थे. सिमरन गुजराती, तृप्ति पाटिल, ललिता जलगांवकर, कल्याणी सराफ, श्रेया फाटक, आरती नाईक और सुप्रिया तांबट आदि ने कार्यक्रम के आयोजन में हिस्सा लिया. इस अवसर पर यह भावना व्यक्त की गई कि देशसेवा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जवानों के साथ पूरा समाज खड़ा है. सैनिकों का औक्षण करने के बाद मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था.