गोलीबार मैदान, 19 नवंबर (आ.प्र.) महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा द्वारा संचालित एस.एम. जोशी हिंदी विद्यालय में आज 16 नवम्बर को बाल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों (गेम्स) का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या रणबीर गौतम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समन्वयक लक्ष्मी गिडवानी उपस्थित रहीं. उन्होंने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समारोह का का संयोजन विद्यालय के क्रीड़ा प्रमुख सचिन दुर्गाडे ने किया. कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला.