‌‘कवच‌’ : विहार सेवकों के निस्वार्थ सेवाभाव को समर्पित एक भावपूर्ण फिल्म

जैन साधु-साध्वियों को सड़क पर अभय प्रदान कर उनकी सुरक्षा कार्य विहार सेवकों द्वारा किया जाता है

    20-Nov-2026
Total Views |

vfzsdfcv
  श्री विहार सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट निर्मित, मीटर डाउन प्रोडक्शन द्वारा रचित जिनशासन की जैन विहार परंपरा आधारित पार्थ शुक्ला द्वारा निर्देशन की गई ‌‘कवच‌’ फिल्म का प्रीमियर शो ऑल इंडिया विहार सेवा ग्रुप की ऑफिशल यू- ट्यूब चैनल के माध्यम से रविवार (15 नवंबर) को रात 8.00 बजे से जन-जन तक पहुंचाने का अनोखा प्रयास किया गया. विहार सेवा ग्रुप के प्रेरणादात एवं मार्गदर्शक प्रवचन शिखर प. पू. आचार्य देव श्रीमद्‌‍ महाबोधि सूरेीशरजी म. सा. की पावन प्रेरणा से विहार सेवकों के 18 साल के विजन को जिनशासन, श्रमण- श्रमणी भगवंतों और श्रुत ज्ञान की सेवा और सुरक्षा की सच्ची घटनाओं पर आधारित प्रस्तुति ‌‘कवच‌’ के माध्यम से जन-जन तक विहार सेवा का सुंदर संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया है. जिस में सड़कों पर दौड़ते वाहनों के बीच, कठिन रास्तों पर, दिन हो या रात कुछ लोग ऐसे हैं जो स्वयं आगे बढ़कर दूसरों की सुरक्षा का कवच बनते हैं, वे हैं - जिनशासन के सच्चे रक्षक - विहार सेवक! गुरुभगवंत ने जानकारी देते हुए कहा देशभर में समर्पित जैन युवाओं का एक सेवाभावी संगठन बनाया गया जिसका मुख्य उद्देश्य ेशेतांबर, दिगंबर, स्थानकवासी या तेरापंथी के सभी श्रमण- श्रमणी भगवंतों की सेवा और सुरक्षा है. यह ग्रुप जैन संत- साध्वियों के पद विहार के दौरान उनकी सुरक्षा, मार्ग व्यवस्था, गोचरी, चिकित्सा सहायता और अन्य सेवा कार्यों में कार्यरत है. विहार सेवक ग्रुप की स्थापना 2009 में भिवंडी में मात्र 90 युवाओं से शुरू हुई यह सेवा आज एक विशाल राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुकी है. आज 35,000 से अधिक विहार सेवक, 1,500 से अधिक सक्रिय केंद्र और 14 से ज्यादा राज्यों में फैला यह सेवा परिवार निस्वार्थ भाव से एक ही भावना से कार्यरत है. गुरु भगवंतों को सड़क पर अभय प्रदान करना, उनके माध्यम से जिनशासन की सेवा और सुरक्षा करने का कार्य कर रहा है.