अध्यात्म के मार्ग पर चल पड़ीं गुरुग्राम की मां-बेटी

50 लाख रुपयों का पैकेज बेटी ने छोड़ा, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में मां की 37 साल सेवा

    20-Nov-2026
Total Views |
 
gvfsg

जोधपुर, 19 नवंबर (आ. प्र.)

गुरुग्राम की एक मां-बेटी ने सांसारिक जीवन की चकाचौंध छोड़कर आत्मकल्याण और संयम का मार्ग चुनने का निर्णय लिया है. अब दोनों मां-बेटी जैन साध्वी बनने जा रही हैं. साध्वी पूर्णप्रज्ञाश्री ने बताया कि, 25 फरवरी को चेन्नई में दीक्षा विधि होगी. बेटी अक्षिता बजाज (37) ने फॉक्सवैगन जैसी मल्टीनेशनल कंपनी में 50 लाख रुपये सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़ दी, जबकि उनकी मां शिरोमणि बजाज (61) ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) में 37 साल तक सेवाएं देने के बाद चीफ मैनेजर पद से रिटायरमेंट लिया. अब दोनों मां-बेटी जैन साध्वी बनने जा रही हैं. अक्षिता की शैक्षणिक और व्यावसायिक उपलब्धियां भी काफी प्रभावशाली रही हैं. उन्होंने एम-टेक करने के बाद आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए की पढ़ाई की. इसके बाद करीब 12 वर्षों तक विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में काम किया. वे फॉक्सवैगन में ग्लोबल ऑपरेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं और उनका सालाना पैकेज करीब 50 लाख रुपये था. इतने शानदार कॅरियर और आर्थिक रूप से सुरक्षित भविष्य के बावजूद अक्षिता ने आध्यात्मिक जीवन को प्राथमिकता दी. उनके इस फैसले के पीछे अहिंसा, जीव दया और आध्यात्मिक चिंतन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. अक्षिता के अनुसार उन्हें इस निर्णय तक पहुंचने में लगभग चार वर्ष का समय लगाॠ दिसंबर 2024 के बाद उन्होंने जैन साधुसाध्वि यों के साथ लगभग 10 महीने तक विहार किया और उनकी कठिन दिनचर्या को करीब से समझा व देखा है. मनोविज्ञान की पढ़ाई कर चुकी अक्षिता जैन धर्म और मनोविज्ञान के सिद्धांतों को साथ-साथ जोड़कर देखना चाहती हैं. अक्षिता की मां शिरोमणि बजाज ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में लगातार 37 वर्षों तक सेवाएं दीं और वर्ष 2025 में चीफ मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुईं. नौकरी, परिवार और सांसारिक जिम्मेदारियों को निभाने के बाद अब उन्होंने भी वैराग्य का मार्ग अपनाने का निर्णय लिया है. शिरोमणि ने बताया कि परिवार पहले से ही उनकी आध्यात्मिक रुचि और झुकाव से परिचित था. उनके पति का निधन हो चुका है. परिवार में दो बेटियां हैं. एक बेटी अक्षिता उनके साथ ही दीक्षा ग्रहण करेंगी, जबकि दूसरी बेटी का विवाह हो चुका है.