छह वर्षों में पुणे की धरती पर गूंजा श्याम नाम

21 नवंबर को वर्धमान सांस्कृतिक भवन में होगा श्री श्याम परिवार पुणे द्वारा छठा भव्य श्याम उत्सव

    20-Nov-2026
Total Views |

 dcaf
पुणे की धरती पर बाबा श्याम की भक्ति की अलख जगाने के उद्देश्य से छह वर्ष पहले शुरू हुआ श्री श्याम परिवार पुणे का सफर आज एक बड़े धार्मिक और सामाजिक परिवार का रूप ले चुका है. एक छोटी-सी शुरुआत से हजारों श्याम प्रेमियों को जोड़ने तक की यह यात्रा श्रद्धा, समर्पण, सेवा और सामूहिक प्रयासों की प्रेरणादायी कहानी है. संस्था का मूल संकल्प आज भी वही है कि बाबा श्याम का संदेश घर-घर तक पहुंचे और हर घर में बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित हो. इस यात्रा की शुरुआत 1 मार्च 2020 को श्रीमती मंजू अग्रवाल (अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य) ने कुछ श्याम प्रेमियों के साथ की थी. पहली भव्य निशान यात्रा और बाबा के उत्सव के साथ शुरू हुआ यह प्रयास धीरे-धीरे पुणे के श्याम भक्तों के बीच लोकप्रिय होता गया. कोरोना काल के बाद वर्ष 2022 में बाबा के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल ने अपनी भजन प्रस्तुतियों से भक्तों को बाबा की भक्ति में सराबोर कर दिया. इसके बाद हर वर्ष फाल्गुन में श्याम प्रेमियों को खाटू धाम के दर्शन कराने की परंपरा भी निरंतर जारी रही. संस्था की सफलता के पीछे समर्पित सहयोगियों का योगदान श्री श्याम परिवार की छह वर्षों की यात्रा में चार प्रमुख सहयोगियों का विशेष योगदान रहा है. इनमें गीता जयप्रकाश गोयल, नंदलाल जी (पुराणचंद एंड संस), जय भगवान गोयल और सतीश अग्रवाल (कैलाश ट्रेडिंग कंपनी) शामिल हैं . इनके सहयोग और समर्पण ने संस्था को निरंतर मजबूती प्रदान की है. संस्था की मुख्य कार्यकारिणी में अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य श्रीमती मंजू अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महासचिव राम अग्रवाल, सचिव राजेश सिंघल तथा कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल और रमन अग्रवाल सहित पूरी मुख्य कार्यकारिणी सक्रिय भूमिका निभा रही है.महिला कार्यकारिणी और समर्पित कार्यकर्ताओं का योगदान भी संस्था की गतिविधियों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण है. श्री श्याम युवा संघ की जिम्मेदारी अध्यक्ष करण अग्रवाल, उपाध्यक्ष ऋतिक अग्रवाल, सचिव कोमल अग्रवाल और कोषाध्यक्ष आयुष चमड़िया संभाल रहे हैं. वहीं, मीडिया टीम में रचित अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल और ऋतिक अग्रवाल सहित सभी सदस्य संस्था के कार्यों और गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.  
 
कल होगा छठा भव्य श्याम उत्सव

इसी धार्मिक परंपरा और उत्साह को आगे बढ़ाते हुए 21 नवंबर 2026 को वर्धमान सांस्कृतिक भवन, पुणे में श्री श्याम परिवार पुणे की ओर से छठा भव्य श्याम उत्सव आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर बाबा श्याम का अद्भुत एवं मनमोहक श्रृंगार, भव्य दरबार और आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण होंगे. पूरे आयोजन को भक्ति, श्रद्धा और प्रेम के वातावरण में मनाने की तैयारी की गई है. पिछले वर्ष भक्तों की बड़ी उपस्थिति को देखते हुए इस बार भी हजारों श्याम प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है.संस्था की यह उपलब्धि बाबा श्याम की कृपा के साथ दानदाताओं, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और श्याम प्रेमियों के अटूट वेिशास का परिणाम है.इस अवसर पर श्री श्याम परिवार पुणे ने शहर और आसपास के सभी श्याम प्रेमियों को सपरिवार आमंत्रित किया है| संस्था का संदेश हैएक ही नाम, एक ही नारा, जय श्री श्याम, श्याम हमारा!  
 
  युवाओं को धर्म और सेवा से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल

 संस्था ने वर्ष 2024 में युवाओं को धर्म, संस्कार और सामाजिक सेवा से जोड़ने के उद्देश्य से श्री श्याम युवा संघ की स्थापना की. इसके माध्यम से युवा पीढ़ी को धार्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है.