मनपा इंग्लिश स्कूल के अरमान खान को राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप में कांस्य पदक

    21-Nov-2026
Total Views |
 
bdfbh
थेरगांव, 20 नवंबर (आ.प्र.)

पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के स्वर्गीय दत्तोबा रामचंद्र काले इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र अरमान अमीन खान (कक्षा 9-ए) ने 70वें राष्ट्रीय विद्यालय खेल महोत्सव 2026-27 (एसजीएफआई) में महाराष्ट्र टीम के लिए खेलते हुए रग्बी (अंडर- 14 लड़कों) वर्ग में कांस्य पदक जीता. यह प्रतियोगिता नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित की गई थी. इस उपलब्धि के लिए, अरमान को थेरगांव स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित क्षेत्रीय बैठक में वार्ड सी की अध्यक्ष मनीषा पवार द्वारा सम्मानित किया गया. इस अवसर पर महिला सदस्य योगिता बारणे, शालिनी गुर्जर, मनपा सदस्य तानजी बारणे और क्षेत्रीय अधिकारी मुकेश कोलप उपस्थित थे. इस सफलता के पीछे प्रधानाचार्य शुम बनर्जी, खेल मार्गदर्शक संतोष मोरे, खेल शिक्षक कृष्णा काकड़े, सिद्धि केदारी, हर्षल मुले और वार्ड ग के खेल पर्यवेक्षक बंसी आटवे का बहुमूल्य मार्गदर्शन और समर्थन प्राप्त हुआ है.