पुणे, 20 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) देश के शहीद और घायल भारतीय सैनिकों के सम्मान तथा उनके पुनर्वास के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से 15 नवंबर 2026 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएमई सोल्जरथॉन के चौथे संस्करण का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (सीएमई), पुणे के परिसर में आयोजित हुआ. इसमें 10,000 से अधिक धावकों और देशभक्तों ने भाग लिया.कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष पांडेय, सीएमई पुणे के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल अमित सोहल, दक्षिण कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर, आर्मी वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन दक्षिण कमान की अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा, पैराप्लेजिक पुनर्वास केंद्र के निदेशक कर्नल आर. के. मुखर्जी तथा फिटिस्तान की संस्थापक शिल्पा भगत उपस्थित थीं.सोल्जरथॉन में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 1 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई्ं. इनमें बड़ी संख्या में धावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. कार्यक्रम का मुख्य प्रायोजन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने किया. इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ आशीष पांडेय ने पैराप्लेजिक पुनर्वास केंद्र को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान की. कार्यक्रम में जुंबा और लोकनृत्य की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहीं. प्रतिभागियों ने इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने देश और देशवासियों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई्.