शिवराय के चरित्र के गुणों को जीवन में आत्मसात करें

राष्ट्र निर्माण के संदर्भ में स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज के विचार

    21-Nov-2026
Total Views |

vdaf


कर्वेनगर, 20 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवनचरित्र इतना महान है कि उससे केवल एक अच्छा इंसान ही नहीं, बल्कि एक राष्ट्रपुरुष गढ़ने की क्षमता है. शक्तिशाली भारत का निर्माण करने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज के चरित्र के गुणों को प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में उतारना चाहिए, ऐसी भावना श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव प. पू. स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज ने व्यक्त की. वे राजर्षि शिवछत्रपति स्फूर्ति गाथा समारोह के समापन अवसर पर बोल रहे थे.यह कार्यक्रम माहेेशरी परिवार फाउंडेशन और समस्त माहेेशरी समाज, पुणे की ओर से महालक्ष्मी लॉन्स में आयोजित किया गया. व्याख्यान से पहले कुसरो वाडिया महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शिवगर्जना, शिववंदना और गारद प्रस्तुत की. प.पू. स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज ने कहा कि छत्रपती शिवाजी महाराज जैसा महान व्यक्तित्व महाराष्ट्र में जन्मा, यह हमारा सौभाग्य है. देव, देश और धर्म के लिए स्वयं को कैसे समर्पित करना चाहिए, यह उन्होंने दिखाकर दिया. उनकी प्रेरणा के बल पर हम अखंड हिंदुस्तान को बलशाली बना सकते हैं. कार्यक्रम स्थल पर छत्रपति शिवाजी महाराज और स्वामी गोविंददेव गिरीजी महाराज के चित्र रंगोली के रूप में बनाने वाली शारदा अवसरे का भी सम्मान किया गया. व्याख्यान के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक पर आधारित कार्यक्रम हुआ.