अंतरराष्ट्रीय स्तर की पीसीएमसी ग्रैंड मैराथन 10 जनवरी को
विभिन्न आयु वर्ग हेतु 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और 5 किलो के वर्ग का आयोजन
21-Nov-2026
Total Views |
पिंपरी, 20 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) औद्योगिक नगरी के रूप में देशभर में पहचान रखने वाले पिंपरी-चिंचवड़ शहर को अब खेल क्षेत्र में भी वैेिशक स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से 10 जनवरी 2027 को पीसीएमसी ग्रैंड मैराथन का आयोजन किया जाएगा. इस मैराथन में 42 किलोमीटर फुल मैराथन, 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर जैसे विभिन्न वर्ग शामिल होंगे. महापौर रवि लांडगे ने बताया कि नागरिकों में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय धावकों को मंच उपलब्ध कराने का यह प्रयास है. मैराथन के लिए इच्छुक धावक indiarunning.com वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि मैराथन के आयोजन के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का अनुभव रखने वाली संस्था की मदद ली जाएगी और प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन व अन्य प्रबंधन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार किया जाएगा. साथ ही पीसीएमसी ग्रैंड मैराथन को वेिश मैराथन कैलेंडर में शामिल कराने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे. डॉ. विजय सूर्यवंशी ने कहा कि पीसीएमसी ग्रैंड मैराथन का आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर के नियोजन के अनुसार किया जाएगा. 42, 21, 10 और 5 किलोमीटर जैसे विभिन्न वर्गों के कारण सभी आयु वर्ग के धावकों को भाग लेने का अवसर मिलेगा. इस प्रतियोगिता को वेिश मैराथन कैलेंडर में शामिल कराने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे. शहर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, नागरिकों का स्वास्थ्य उत्तम रखना और पिंपरी-चिंचवड़ को अंतरराष्ट्रीय खेल क्षेत्र में पहचान दिलाना इस आयोजन के पीछे का मुख्य उद्देश्य है.
इन मार्गों से गुजरेगी पीसीएमसी ग्रैंड मैराथन पीसीएमसी ग्रैंड मैराथन डी. वाई. पाटिल मैदान से शुरू होकर धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज चौक, भक्ति- शक्ति चौक, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, टेल्को रोड, इंद्रायणीनगर, एम्पायर इस्टेट ब्रिज, कालेवाडी चौक, डांगे चौक, संत तुकाराम ब्रिज, रावेत, कैंटोनमेंट होते हुए वापस डी.वाई. पाटिल मैदान पहुंचेगी.