राहुल शिक्षा संस्थान को मिला यूनिवर्सिटी का दर्जा

    21-Nov-2026
Total Views |

GVFSG


मुंबई, 20 नवंबर (आ.प्र.)
राहुल एजुकेशन शिक्षा संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्रीय विकास के योगदान का सम्मान करते हुए महाराष्ट्र सरकार ने एल. आर. तिवारी वेिशविद्यालय (एसएलआरटीयू) की स्थापना को मंजूरी दे दी है. मुंबई की उत्तरी सीमा पर बसे भाईंदर से लेकर पालघर जिले के विभिन्न इलाकों में फैले इस संस्थान के सभी स्कूल और कॉलेज को अब स्वतः अब एक यूनिवर्सिटी होने की मान्यता मिल गई है. राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी ने एक बयान में कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि संस्थान के स्कूल, कॉलेज, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग सहित विभिन्न आयामोंवाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शैक्षणिक उत्कृष्टता और भावी पीढ़ियों के निर्माण के प्रति राहुल एजुकेशन की अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है. उन्होंने इस अवेिशसनीय यात्रा में अभिन्न अंग बनने के लिए सभी छात्रों, शिक्षकों, हितधारकों, शुभचिंतकों और अभिभावकों को तहेदिल से धन्यवाद और हार्दिक बधाई दी. पिछले दो दशक से इस एक पौधे से वटवृक्ष के सफर के नायक, प्रेरक और मार्गदर्शक राहुल तिवारी ने भरोसा दिलाया है कि एल.आर. तिवारी वेिशविद्यालय को भविष्य में नई जिम्मेदारीभरी शैक्षणिक उत्कृष्टता के शिखर पर ले जाएंगे. उन्होंने कहा कि एआई और टेक्नोलॉजी क्रांति के इस युग में उनका वेिशविद्यालय देश- विदेश की सर्वश्रेष्ठ फैकल्टी, सुविधा और रोजगारोन्मुख शिक्षा के साधन को मुहैया करवाएगा. छात्रों के साथ हम सब मिलकर इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाते हुए ज्ञान, नवाचार और अनंत संभावनाओं भरे भविष्य की ओर अग्रसर रहेंगे.