जल संरक्षण, नदियों के पुनर्जीवन की केंद्रीय मंत्री द्वारा समीक्षा

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल का पुणे दौरा; सिंहगढ़ स्थित शुद्धिकरण केंद्र का किया निरीक्षण

    21-Nov-2026
Total Views |

fsvg


 सिंहगढ़ रोड, 20 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

शहर में जल संरक्षण, नदियों के पुनर्जीवन, जलाशयों और बांधों के प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने समीक्षा की. अपने दौरे के दौरान उन्होंने खड़कवासला स्थित केंद्रीय जल एवं विद्युत अनुसंधान केंद्र (सीडब्ल्यूपीआरएस) में राष्ट्रीय सम्मेलन और तकनीकी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. साथ ही सिंहगढ़ परिसर में पुणे मनपा के मलजल शुद्धिकरण केंद्र का निरीक्षण भी किया. खड़कवासला में आयोजित ‌‘राष्ट्रीय एकीकृत नदी, जलाशय एवं बांध प्रणाली सम्मेलन‌’ का उद्घाटन मंत्री पाटिल के हाथों किया गया. इस अवसर पर नदियों, जलाशयों और बांधों के प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा हुई. इसके बाद ‌‘जल संचय जन भागीदारी‌’ अभियान की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई. सीडब्ल्यूपीआरएस में जल क्षेत्र की आधुनिक तकनीक और नए आविष्कारों पर आधारित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया. इसके बाद राष्ट्रीय जल अकादमी, खड़कवासला में भूमिगत मार्ग का उद्घाटन, वृक्षारोपण और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके अलावा झ अठचच परियोजना की वर्तमान स्थिति और कार्यों की प्रगति को लेकर केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. दौरे के दौरान सिंहगढ़ परिसर स्थित मनपा के मलजल शुद्धिकरण केंद्र का निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई. इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, महापौर मंजूषा नागपुरे, मनपा आयुक्त नवलकिशोर राम, अतिरिक्त आयुक्त पवनीत कौर और विद्युत विभाग की उपायुक्त मनीषा शेकटकर सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. इस दौरे में जल संरक्षण, जल प्रबंधन, नदी एवं बांध व्यवस्था, आधुनिक तकनीक और मलजल शुद्धिकरण से जुड़े विभिन्न उपक्रमों की समीक्षा की गई.