विष्णु अवतारी बाबा गंगाराम की महिमा : श्रद्धा, भक्ति और त्याग का अद्भुत संगम

राजस्थान के झुंझुनूं स्थित श्री पंचदेव मंदिर में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

    21-Nov-2026
Total Views |

vda
  
राजस्थान के झुंझुनूं स्थित श्री पंचदेव मंदिर में विराजमान विष्णु अवतारी बाबा गंगाराम के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. भक्तों की मान्यता है कि कलियुग में मानव कल्याण के लिए प्रकट हुए बाबा गंगाराम प्रत्यक्ष देव ह्‌ैं‍. उनके जीवन से जुड़ी लीलाएं, चमत्कार और भक्तों के प्रति कृपा की कथाएं दूर-दूर तक प्रचलित हैं. बाबा ने अपने परम आराधक भक्त शिरोमणि देवकीनंदन और शक्ति स्वरूपा देवी गायत्री के माध्यम से संसार को भक्ति, सेवा और त्याग का संदेश दिया.  
 
गायत्री देवी ने लंबे समय तक श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया

कहा जाता है कि भक्ति मार्ग में अनेक कठिनाइयों के बावजूद देवकीनंदन और गायत्री देवी अपने संकल्प पर अडिग रहे. उन्होंने सांसारिक मोह-माया त्यागकर करोड़ों की संपत्ति, चल-अचल संपदा और सुख-वैभव का परित्याग कर दिया. उनके दो पुत्रों और चार पुत्रियों ने भी आजीवन विवाह न करने का संकल्प लेकर त्याग की मिसाल प्रस्तुत की. भक्तों के बीच देवकीनंदन की चिता से जुड़ी एक अलौकिक घटना की कथा भी प्रचलित है. मान्यता है कि उनके अंतिम संस्कार के समय गायत्री देवी की करुण प्रार्थना के बाद चिता पर उनका दाहिना हाथ आशीर्वाद देने की मुद्रा में उठा, मस्तक से जलधारा निकली और चेहरा बालरूप में दिखाई देने लगा. भक्त इसे उनकी निष्काम भक्ति और तपस्या का चमत्कार मानते ह्‌ैं‍. देवकीनंदन के महाप्रयाण के बाद गायत्री देवी ने लंबे समय तक श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया.  
 
श्रावण शुक्ल दशमी को हुआ बाबा का प्राकट्य मान्यता के अनुसार, बाबा गंगाराम का जन्म वर्ष 1895 में श्रावण शुक्ल दशमी को राजस्थान के झुंझुनूं नगर में अग्रवंशीय वैश्य परिवार में हुआ था. उनके पिता झूथारामजी और माता लक्ष्मीदेवी थीं. कहा जाता है कि जन्म से पहले ही उन्होंने अपने माता-पिता को विष्णु स्वरूप में दर्शन देकर अपने दिव्य स्वरूप का आभास करा दिया था. कुलपुरोहित ने बालक का नाम गंगाराम रखते हुए कहा था कि वे गंगा के समान पापों का नाश करने वाले और भगवान राम की तरह पतितों का उद्धार करने वाले होंगे. युवावस्था तक पहुंचते-पहुंचते उन्होंने अपने ज्ञान, दर्शन और आचरण से लोगों को प्रभावित किया. कल्याणी नदी के तट पर दिव्य लीलाएं बाबा गंगाराम ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज स्थित कल्याणी नदी के तट को अपनी कर्मभूमि बनाया. भक्तों की मान्यता है कि उनके आगमन के बाद बरसाती कल्याणी नदी बारहमासी बहने लगी. एक अवसर पर बाबा ने इसी नदी के जल में भक्तों को अपने विष्णु स्वरूप के दर्शन कराए थे. मात्र 43 वर्ष की आयु में उन्होंने नदी किनारे वटवृक्ष के नीचे योगाग्नि से देह त्यागकर स्वधाम गमन किया. मान्यता है कि उनके महाप्रयाण के समय वटवृक्ष में अद्भुत कंपन हुआ था. वह वृक्ष आज भी उस घटना का साक्षी माना जाता है. स्वप्नादेश से हुई श्री पंचदेव मंदिर की स्थापना बाबा के परम भक्त देवकीनंदन और उनकी धर्मपत्नी गायत्री देवी का जीवन भक्ति और समर्पण का उदाहरण माना जाता है. मान्यता है कि बाबा के स्वधाम गमन के करीब 30 वर्ष बाद उन्होंने देवकीनंदन को स्वप्न में श्री पंचदेव मंदिर की स्थापना का आदेश दिया. इसके बाद देवकीनंदन और गायत्री देवी ने वर्ष 1975 में झुंझुनूं में भव्य श्री पंचदेव मंदिर की स्थापना करवाई. मंदिर परिसर में बाबा गंगाराम के साथ भगवान शिव, आंजनेय हनुमान, भगवती दुर्गा और महालक्ष्मी के मंदिर ह्‌ैं‍. पांच देवस्थानों के कारण इसका नाम श्री पंचदेव मंदिर पड़ा. भक्तों का वेिशास है कि बाबा की प्रतिमा के दर्शन से मन को शांति मिलती है और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आशीर्वाद मंदिर बना भक्ति और शक्ति का प्रतीक श्री पंचदेव मंदिर परिसर में ही आशीर्वाद मंदिर की स्थापना की गई है. यहां शिव स्वरूप श्री देवकीनंदन और शक्ति स्वरूपा देवी गायत्री की युगल प्रतिमाएं प्रतिष्ठित ह्‌ैं‍. श्रद्धालु इन प्रतिमाओं के दर्शन को भक्ति और शक्ति के अद्भुत संगम के रूप में देखते ह्‌ैं‍. बाबा के मंत्र-जाप और चालीसा पाठ में भी श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है.बाबा गंगाराम की महिमा और उनसे जुड़ी कथाएं भक्तों के लिए श्रद्धा का आधार हैं. श्री पंचदेव मंदिर आज लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन चुका है. भक्तों के लिए बाबा गंगाराम, भक्त देवकीनंदन और माता गायत्री का जीवन भक्ति, समर्पण और त्याग की ऐसी प्रेरक गाथा है, जिसे वे पीढ़ी-दर-पीढ़ी याद करते हैं.  
 
मंदिर की रज और प्रमुख धार्मिक आयोजन

मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालु वहां की रज को प्रसाद स्वरूप अपने साथ ले जाते हैं. भक्तों की मान्यता है कि बाबा के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी निष्फल नहीं जाती. मंदिर में श्रावण शुक्ल दशमी को बाबा का जन्मोत्सव, ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को पाटोत्सव और वैशाख कृष्ण चतुर्थी को आशीर्वाद दिवस धूमधाम से मनाया जाता है.