लवले, 20 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एसआईयू), के 23वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. शनिवार (21 नवंबर) को सुबह 11 बजे लवले परिसर (कैंपस) में समारोह का आयोजन किया गया है. महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के माननीय मंत्री चंद्रकांत पाटिल इस समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) की कुलाधिपति डॉ. विद्या येरवड़ेकर इस दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी. समारोह में उपस्थित रहने वाले अन्य विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रामकृष्णन रमन (कुलपति, सिम्बायोसिस इंटरनेशनल - डीम्ड यूनिवर्सिटी) और डॉ. राजीव येरवड़ेकर (प्रोवोस्ट, चिकित्सा और स्वास्थ्य विज्ञान संकाय) समेत वेिशविद्यालय की कार्यकारी परिषद और शैक्षणिक परिषद के सदस्य भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.