पुणे, 21 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
श्री गुरु नानक देवजी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, दारूवाला पुल से गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, कैंप तक भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सिख गुरुओं, सिख एवं सिंधी समाज के लोगों, श्रद्धालुओं और श्री गुरु नानक देवजी के अनुयायियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. नगर कीर्तन का शुभारंभ ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह’ के जयघोष के साथ हुआ्. शोभायात्रा दारूवाला पुल से शुरू होकर अपोलो टॉकीज, केईएम अस्पताल, साइकिल सोसायटी, शीतलामाता मंदिर चौक, एम.जी. रोड, कैंटोनमेंट गार्डन चौक और रेसकोर्स रोड होते हुए गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, कैंप पहुंची. इस नगर कीर्तन में गुरु नानक हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज, गणेश पेठ तथा गुरु नानक पब्लिक स्कूल, कैंप के विद्यार्थी और शिक्षक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए्. पूरे मार्ग पर वाहेगुरु के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की.