आरटी कराटे ट्रेनिंग एकेडमी का कैंप सिलवासा में लगेगा

    22-Nov-2026
Total Views |
 

dsf 
 मुंबई, 21 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

मुंबई पुलिस, सीआरपीएफ सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को कराटे और अन्य मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग देनेवाली राजेश ठक्कर कराटे एकेडमी (आरटीकेए) इस विधा को सीखनेवालों के लिए 26 से 30 दिसंबर 2026 तक खानवेल रिसॉर्ट्स, सिलवासा में अपना प्रतिष्ठित 88वें गोजू-रियू कराटे-डो प्रशिक्षण शिविर (गश्शुकु) का आयोजन कर रही है. सातवीं डिग्री के ब्लैक बेल्ट धारक राजेश ठक्कर भारत के शीर्ष कोच में शुमार हैं जिनसे कराटे सीखने को हरकोई उत्सुक होता है. उनके इस ट्रेनिंग कैंप में इस साल जापान से सातो सेंसेई भी शामिल होकर आरटीकेए के इस 88वें गोजू-रियू कराटे-डो प्रशिक्षण शिविर (गश्शुकु) का नेतृत्व करेंगे. इस पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में मुंबई, पुणे, नासिक, सूरत, भावनगर और अन्य शहरों से 150 से अधिक कराटे अभ्यासकर्ताओं के एक साथ आने की उम्मीद है. इस वर्ष के गाशुकु का मुख्य आकर्षण शिगेनोरी सातो सेंसेई, 8वीं डैन की उपस्थिति होगी जो जापान कराते-डो फेडरेशन (जेकेएफ) के मुखिया ह्‌ैं‍. वे कैम्प में विशेष अतिथि प्रशिक्षक के रूप में शामिल होंगे. उनकी उपस्थिति प्रतिभागियों को एक प्रतिष्ठित जापानी कराटे मास्टर से सीखने और पारंपरिक एवं आधुनिक गोजू-रियू कराटे-डो की गहरी समझ विकसित करने का एक दुर्लभ और मूल्यवान अवसर प्रदान करेगी. यहां मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई राजेश ठक्कर के नेतृत्व में किहोन (बुनियादी बातें), काता (रूप), बुंकाई (काता के अनुप्रयोग), इप्पोन कुमिते (एक-चरण स्पैरिंग), माकीवारा प्रशिक्षण, शिआई कुमिते (स्पोर्ट कराटे), पूल की गहन ट्रेनिंग दी जाएगी. इसमें जयेश सेंसेई, बहादुर सेंसेई, रघुवीर सेंसेई, अशफाक सेंसेई और हर्ष सेंसेई सहित एकेडमी के प्रशिक्षक संचालन में मदद करेंगे.