मुंबई, 22 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) विभिन्न क्षेत्रों और व्यवसायों से जुड़े लोगों के संगठन शिवजी ग्रुप का दीपावलीमिलन समारोह अंधेरी पश्चिम स्थित द मिलेनियम क्लब में बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया. समारोह में सदस्यों ने बड़ी संख्या में सपरिवार भाग लिया, एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाइयां व उपहार वितरित किए्. इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल उर्फ बिरजू भाई, महेश बंसीधर अग्रवाल, शिवजी अग्रवाल, डालचंद गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, धर्मेश गोयल, राकेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, नरेंद्र पोद्दार, ललित सोधानी, प्रवीण गुप्ता, नंदकिशोर अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल और वरुण अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे. वक्ताओं ने मानव जीवन में दीपावली के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व को रेखांकित किया. कार्यक्रम के दौरान फुलझड़ियों की जगमगाहट के बीच वेिश कल्याण की भावना के साथ सभी के घरों में सदैव सुख-समृद्धि और रोशनी बने रहने की कामना की गई्. अंत में स्वरुचि भोज के साथ समारोह का समापन हुआ.