छात्र अपने ज्ञान व कौशल का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें

सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन की अपील

    23-Nov-2026
Total Views |
vd

लवले, 22 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 शिक्षा केवल डिग्री या रोजगार प्राप्त करने का साधन नहीं है. यह व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करने और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जगाने का एक प्रभावी माध्यम है. विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग केवल व्यक्तिगत प्रगति के लिए न करते हुए, समाज के कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए करना चाहिए, ऐसा आह्वान उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया. वे सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के 23वें दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे. यह कार्यक्रम शनिवार (21 नवंबर) को यूनिवर्सिटी के लवले परिसर में आयोजित किया गया. इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल, सिम्बायोसिस के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. एस. बी. मुजुमदार, कुलाधिपति डॉ. विद्या येरवडेकर, कुलपति डॉ. रामकृष्णन रमण, चिकित्सा और स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के प्रोवोस्ट डॉ. राजीव येरवडेकर आदि उपस्थित थे. उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि भले ही व्यावसायिक सफलता महत्वपूर्ण हो, लेकिन चरित्र, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों का भी उतना ही महत्व है. जीवन में कितनी भी बड़ी सफलता क्यों न मिल जाए, अपने मूल्यों से समझौता नहीं करना चाहिए. विद्यार्थियों को जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखनी चाहिए, चुनौतियों का साहस के साथ सामना करना चाहिए और समाज के जशरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए. अपने ज्ञान का उपयोग समाज के हित में करने में ही सच्ची सफलता निहित है. वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की भूमिका निर्णायक रहने वाली है. विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और कौशल विकास के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना चाहिए. भारत की विशाल युवा जनसंख्या का ज्ञान और कौशल देश की बड़ी शक्ति है. उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने यह भी कहा कि विद्यार्थी दुनिया में कहीं भी जाएं, लेकिन भारतीय संस्कृति और मूल्यों पर गर्व रखते हुए अपने कार्यों से भारत की छवि को और ऊंचा उठाएं.  
 
उपराष्ट्रपति ने की सिंबायोसिस के कार्यों की सराहना
 -सिंबायोसिस केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं है, बल्कि यह वैेिशक समझ, शैक्षणिक उत्कृष्टता और समावेशी शिक्षा का संगम है.
 -विभिन्न देशों के छात्रों की भागीदारी से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ रहा है.
 -वसुधैव कुटुंबकम के भारतीय विचार सिंबायोसिस के कार्यों के माध्यम से साकार होता है.
 -संस्थान के 32 हजार छात्रों में से 19 हजार से अधिक छात्राएं हैं, यह संतोष की बात है.  
 
वेिशविद्यालयों को अनुसंधान व नवाचार का केंद्र बनना चाहिए

पूर्वोत्तर भारत के विद्यार्थियों के लिए बनाए गए ईशान्य भवन की सराहना करते हुए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वेिशविद्यालयों को उत्कृष्टता, अनुसंधान और नवाचार का केंद्र बनना चाहिए. विद्यार्थियों को अपनी डिग्री को शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि ज्ञान की एक नई यात्रा की शुरुआत समझना चाहिए. सिम्बायोसिस के माध्यम से 35 गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य, साथ ही भारतीय सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए चलाए गए उपक्रम अत्यंत सराहनीय हैं.