‌‘सूर्यदत्त‌’ द्वारा अरुंधती भट्टाचार्य का सम्मान

प्रो. डॉ. संजय बी. चोरड़िया ने ‌‘सेल्सफोर्स‌’ की अध्यक्ष को दिया ‌‘सूर्यदत्त‌’ आने का निमंत्रण

    24-Nov-2026
Total Views |

vds
 
बावधन, 23 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक प्रो. डॉ. संजय बी. चोरड़िया और उपाध्यक्षा सुषमा चोरड़िया ने मुंबई में ‌‘सेल्सफोर्स‌’ की अध्यक्ष एवं सीईओ अरुंधती भट्टाचार्य से शिष्टाचार भेंट की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की. प्रो. डॉ. संजय बी. चोरड़िया ने उन्हें सूर्यदत्त कैंपस आने तथा विद्यार्थियों व प्राध्यापकों से संवाद करने का निमंत्रण दिया, जिस पर भट्टाचार्य ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. इंडियन मर्चेंट्स चेंबर ऑफ कॉमर्स अँड इंडस्ट्री (आईएमसी) के 120वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुंबई में हाल ही में आयोजित एक विशेष समारोह में यह भेंट हुई. इस समारोह में उद्योग, व्यापार और शिक्षा जगत के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति थी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अरुंधती भट्टाचार्य ने ‌‘विकसित भारत के लिए उद्योगों की भूमिका‌’ विषय पर मार्गदर्शन दिया. इस समारोह में प्रो. डॉ. संजय बी. चोरड़िया ने ‌‘आईएमसी‌’ के अध्यक्ष प्रो. महेंद्र कुमार चौहान और महानिदेशक अजित मंगरुळकर के साथ भी संवाद किया.