निरंकारी महिला संत समागम में नारी शक्ति और आध्यात्मिक जागृति का संदेश

खराड़ी में 5,000 से अधिक महिला श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भागीदारी प्रेम, सद्भाव और मानव एकता पर दिया जोर

    24-Nov-2026
Total Views |
 
vafdf
खराड़ी, 23 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 संत निरंकारी मिशन की सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से रविवार को पुणे जोन का महिला संत समागम महालक्ष्मी लॉन्स, खराड़ी में भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ. सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित इस समागम में पुणे जोन की विभिन्न शाखाओं से 5,000 से अधिक महिला श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. समागम में विचारों, गीतों और लघु नाटिकाओं के माध्यम से नारी शक्ति की महत्ता, पारिवारिक जीवन में महिलाओं की भूमिका, ब्रह्मज्ञान की आवश्यकता तथा प्रेम, सद्भाव और मानव एकता का संदेश दिया गया. इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. प्रवीण खुल्लर ने कहा कि सतगुरु और निरंकार प्रभु के प्रति पूर्ण वेिशास, कृतज्ञता और समर्पण का भाव रखने से जीवन सहज, शांतिपूर्ण और आनंदमय बनता है. उन्होंने कहा कि नारी मां, बेटी, बहन, पत्नी और बहू सहित विभिन्न रिश्तों को प्रेम और समर्पण से निभाती है. वह परिवार का आधार होने के साथ ही आने वाली पीढ़ी के संस्कारों का निर्माण करने वाली पहली शिक्षिका भी है. बच्चों में जाति, धर्म, भाषा और आर्थिक स्थिति के भेदभाव से ऊपर उठकर समानता और प्रेम की भावना विकसित करना जरूरी है. डॉ. खुल्लर ने कहा कि ब्रह्मज्ञान से यह अनुभूति होती है कि संपूर्ण मानवता एक परमपिता परमात्मा की संतान है. अध्यात्म केवल रीति-रिवाजों और कर्मकांडों तक सीमित नहीं, बल्कि स्वयं को पहचानने का माध्यम है. सतगुरु की कृपा से अहंकार समाप्त होता है और जीवन में विनम्रता, समर्पण तथा कृतज्ञता का भाव जागृत होता है.