श्रीमंत दगडूसेठ गणपति को 551 व्यंजनों का महानैवेद्य किया अर्पित

    25-Nov-2026
Total Views |

cdfsf
बुधवार पेठ, 24 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
मीठे, तीखे, खट्टे और नमकीन स्वादों वाले व्यंजनों, मिठाइयों तथा विभिन्न प्रकार के फलों का अन्नकूट सजाकर श्रीमंत दगडूसेठ गणपति मंदिर में प्यारे गणपति बाप्पा के समक्ष 551 व्यंजनों का महानैवेद्य अर्पित किया गया. त्रिपुरारी पूर्णिमा के उपलक्ष्य में विभिन्न स्वादों वाले व्यंजन बप्पा को भेंट किए गए. इसके अलावा तोरण, फूलों और रंगोलियों से मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट और सुवर्णयुग तरुण मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रस्टी और कार्यकर्ता उपस्थित थे. पुणेवासियों ने इस मनोरम दृश्य को अपनी आंखों में बसाने के साथ-साथ अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ लगाई. ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश सूर्यवंशी ने कहा, किसानों पर जो संकट आया है, वह दूर हो और महाराष्ट्र सहित पूरे भारत में सुख-शांति बनी रहे, ऐसी प्रार्थना इस अवसर पर गणराया के चरणों में की गई. इस अन्नकूट के लिए श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में 551 से भी अधिक प्रकार के व्यंजन एकत्र किए गए. ये सभी व्यंजन मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में वितरित किए जाते हैं.