कार्तिक पूर्णिमा पर जैन समाज द्वारा शत्रुंजय गिरिराज की भावयात्रा

    25-Nov-2026
Total Views |

vdxc


कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली और प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है. जैन धर्म में इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. गुजरात स्थित जैन धर्म के सबसे बड़े तीर्थ पालिताना में देशभर से बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु पहुंचते ह्‌ैं‍. यहां श्रद्धालु पालिताना पर्वत की सीढ़ियां चढ़कर जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) की भक्तिमय वातावरण में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर दर्शन करते हैं. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्वास्थ्य अथवा पारिवारिक परिस्थितियों के कारण जिन श्रद्धालुओं के लिए स्वयं पालिताना पहुंचना संभव नहीं होता, उनके लिए सभी जैन मंदिरों में गिरिराज शत्रुंजय तीर्थ की पट्ट प्रतिकृति स्थापित की जाती है. विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह भावयात्रा एक महत्वपूर्ण अवसर होती है. श्रद्धालु अपने आसपास स्थित जैन मंदिरों में पहुंचकर पवित्र मन से स्वयं को समर्पित करते हुए शत्रुंजय गिरिराज की भावयात्रा कर सकते ह्‌ैं‍. मंदिरों में स्थापित पट्ट प्रतिकृति के समक्ष पूजा-अर्चना के दौरान भक्तिमय वातावरण में जैन समाज के श्रद्धालु भक्ति करते दिखाई दिए. फोटो - सुशील राठोड