काॅसमाॅस बैंक को ‌‘एक्सीलेंस इन एनपीए मैनेजमेंट‌’ पुरस्कार

बैंक के अध्यक्ष सचिन आपटे और संचालक प्रवीणकुमार गांधी ने पुरस्कार स्वीकार किए

    25-Nov-2026
Total Views |
 
cdf
शिवाजीनगर, 24 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

इंडियन को-ऑपरेटिव समिट एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 समारोह में कॉसमॉस को-ऑपरेटिव बैंक को एक्सीलेंस इन एनपीए मैनेजमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार समारोह गुरुवार (19 नवंबर) को नई दिल्ली में संपन्न हुआ. बैंक के अध्यक्ष सचिन आपटे और संचालक प्रवीणकुमार गांधी ने पुरस्कार का स्वीकार किए. भारतीय सहकार क्षेत्र के विभिन्न राज्यों के लगभग 400 गणमान्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह समारोह आयोजित किया गया था. इस समारोह में देशभर की सहकारी संस्थाओं और सहकार क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया. आरबीआई सेंट्रल बोर्ड के पूर्व निदेशक सतीश मराठे, नेफकब के अध्यक्ष लक्ष्मी दास, इंडियन को-ऑपरेटिव के संपादक अजय झा, ज्योतिंद्र मेहता तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में यह पुरस्कार प्रदान किया गया.