राजस जैन बने ‌‘नारेडको‌’ पुणे के नए अध्यक्ष

भरत अग्रवाल ने सौंपी जिम्मेदारी : संगठन को सक्रिय, पारदर्शी व सदस्य केंद्रित बनाने पर जोर

    25-Nov-2026
Total Views |
 
vdczsfc
पुणे, 24 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नारेडको), पुणे के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है. पुणे के जे. डब्ल्यू. मैरियट होटल में आयोजित प्रतिष्ठित चेंज ऑफ गार्ड समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष भरत अग्रवाल (कस्तूरी डेवलपर्स) ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कुमार वर्ल्ड के राजस जैन को औपचारिक रूप से सौंप दी. इस अवसर पर नारेडको महाराष्ट्र के अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, चेयरमैन अतुल चोर्डिया, नारेडको पुणे के निवर्तमान अध्यक्ष भरत अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र पाटे तथा नारेडको माही की अध्यक्ष स्मिता पाटिल सहित कई गणमान्य व्यक्ति, समिति के सदस्य और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष राजस जैन ने अपने आगामी कार्यकाल की प्राथमिकताएं साझा कीं. उन्होंने नारेडको पुणे को अधिक सक्रिय, पारदर्शी और सदस्य केंद्रित संगठन बनाने का संकल्प व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों को अधिक जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि संगठन की कार्यप्रणाली में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके. उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यक्षेत्र और प्रभाव का विस्तार करने, सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने तथा सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देने के लिए विभिन्न पहल की जाएंगी. इन प्रयासों के माध्यम से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लक्ष्य है. राजस जैन ने निवर्तमान अध्यक्ष भरत अग्रवाल और चेयरमैन अतुल चोरडिया के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता भी जताई. समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने निवर्तमान अध्यक्ष भरत अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान दिए गए योगदान की सराहना की. उनके नेतृत्व में संगठन को मिली दिशा और स्थापित हुई मजबूत नींव को भविष्य की विकास यात्रा के लिए महत्वपूर्ण बताया गया. समारोह में वेिशास व्यक्त किया गया कि नेतृत्व में निरंतरता, सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और रियल एस्टेट क्षेत्र के समग्र विकास के संकल्प के साथ नारेडको पुणे आने वाले समय में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा.