श्री श्याम बाबा का जन्मोत्सव उत्साह से संपन्न

वर्धमान सांस्कृतिक भवन में हुआ भव्य आयोजन, 8 हजार भक्तों ने किए दर्शन

    25-Nov-2026
Total Views |
 
vfsc
कोंढवा, 24 नवंबर (आ.प्र.)
श्री श्याम परिवार पुणे की ओर से 21 नवंबर 2026 को वर्धमान सांस्कृतिक भवन में श्री श्याम बाबा का छठा जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बाबा का अलौकिक श्रृंगार और भव्य दरबार सजाया गया. मधुर भजनों और भक्तिमय प्रस्तुतियों से पूरा परिसर श्याममय हो गया. आयोजन में करीब 8 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए और ज्योत में अपनी हाजिरी लगाई. समारोह में राज भैया (कोलकाता) और प्रियंका गुप्ता (हैदराबाद) ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी. उनकी भजन प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. इसके साथ ही वर्षा महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया. श्री श्याम परिवार पुणे ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी भक्तों, दानदाताओं, सेवाधारियों, कार्यकर्ताओं और समस्त समाज के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया. परिवार की ओर से कहा गया कि सभी ने तन, मन, धन और सेवा भाव से योगदान देकर बाबा के जन्मोत्सव को यादगार बनाया. कार्यकारिणी और सहयोगियों ने श्याम भक्तों को दी शुभकामनाएं श्री श्याम परिवार पुणे की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव राम अग्रवाल एवं राजेश सिंघल, रमन अग्रवाल, समस्त पुरुष एवं महिला कार्यकारिणी, यूथ कार्यकारिणी तथा नंदलाल, पूरनचंद एंड संस, गीता गोयल, सतीश अग्रवाल और जयभगवान गोयल सहित सभी सहयोगियों ने समस्त श्याम प्रेमियों को धन्यवाद दिया और आयोजन की सफलता के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया.