पुणे, 24 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) श्री गुरूनानक देवजी का 557 वा प्रकाश पुरब मंगलवार को (24 नवंबर) श्रद्धा, भक्ती और भजन कीर्तन के साथ ही सामाजिक उपक्रमों द्वारा बडी उत्साह के साथ मनाया गया. पुणे शहर, पिंपरी चिंचवड और देहूरोड के गुरुव्दाराओं में सुबह से ही सर्वधर्मीय नागरिक गुरूग्रंथसाहिब के दर्शन के लिए उपस्थित थे. दिनभर गुरूद्वाराओं में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था. कैम्प स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में श्री गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व के भव्य समारोह में डेढ़ लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं के माथा टेका. इस अवसर पर धार्मिक, आध्यात्मिक और मानव सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. इन समारोहों के माध्यम से गुरुनानक देवजी की शिक्षाओं को प्रमुखता से प्रसारित किया जाएगा. गुरूद्वारा गुरूनानक दरबार के अध्यक्ष चरणजीतसिंह सहानी के बताया की, 21 से 24 नवंबर तक कीर्तन और सामाजिक उपक्रमों का आयोजन किया गया. 24 नवंबर को अमृतसर से आए हुए रागी कर्नलसिंग और रागी संदीपसिंग ने कीर्तन द्वारा अपनी सेवा अर्पित की. डेढ लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओंने माथा टेका. 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लंगर का आस्वाद लिया. रात देर तक कीर्तन और लंगर भी चालू था. उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, पूर्व विधायक सुनिल टिंगरे, और अन्य राजनैतिक पार्टियों के नेता, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी दर्शन किए. गणेश पेठ स्थित गुरूव्दारा श्री गुरू सिंग सभा में भी सुबह से ही भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था. अध्यक्ष भोलासिंह अरोरा और सरचिटणीस रमिंदरसिंग राजपाल ने बताया की, गुरूनानक देवजी के प्रकाश पुरब के अवसर पर भाई भूपेंदरसिंग फिरोजपुरी और भाई भूपेंदरसिंग छत्तीसगढवाले ने अपनी कीर्तन सेवा अर्पित की. गुरूव्दारा में 31 अक्तूबर से ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. समारोह के तहत शहर में विविन्न इलाकों में प्रभात फेरियां निकाली गयी. इनमें श्रद्धालु क्ति कीर्तन करते हुए शामिल हुए थे. मंगलवार को सहेज पाठ की समाप्ति हुई. दिनभर 8 से 10 हजार लोगों ने लंगर का आस्वाद लिया. महापौर मंजुषा नागपुरे, विधायक हेमंत रासने, पूर्व महापौर प्रशांत जगताप, नगरसेवक विशाल तांबे और अन्य राजनैतिक पार्टिओं के नेता, कार्यकर्ताओं ने माथा टेका. सर्वधर्मिय नागरिकों ने गुरूद्वारों में जाकर पवित्र गुरूग्रंथसाहिब के दर्शन किए.