पक्षियों को समझने ऑर्निथोलॉजी पाठ्यक्रम 5 दिसंबर से शुरू होगा

24 से अधिक मल्टीमीडिया सत्रों में पक्षी विज्ञान, प्रवास और वन हेल्थ पर होगी विशेषज्ञों के साथ चर्चा लोनावला के टाटा लेक- वलवन डैम और पिंगोरी के इला हैबिटेट में होंगे दो सत्र

    26-Nov-2026
Total Views |
 
fcedf
पुणे, 25 नवंबर (आ.प्र.)
पक्षियों की दुनिया को करीब से जानने, समझने और उनके संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इला फाउंडेशन और महाराष्ट्रीय मंडल, पुणे के संयुक्त उपक्रम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन बायोडायवर्सिटी एंड वन हेल्थ द्वारा 23वें बेसिक ऑर्निथोलॉजी (पक्षी विज्ञान) सर्टिफिकेट कोर्स की घोषणा की गई है. अब तक 1,000 से अधिक पूर्व छात्रों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित कर चुका यह कोर्स आगामी 5 दिसंबर 2026 से शुरू होगा. यह पाठ्यक्रम छात्रों, पेशेवरों और सभी आयु वर्ग के प्रकृति प्रेमियों के लिए खुला है. कोर्स के लेक्चर सत्र केवल शनिवार और रविवार (5, 6, 12 और 19 दिसंबर) को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक महाराष्ट्रीय मंडल कैम्पस, मुकुंदनगर में आयोजित किए जाएंगे. इसमें 24 से अधिक मल्टीमीडिया सत्रों में पक्षियों की शारीरिक रचना, शरीर क्रिया विज्ञान, प्रवास, प्रजनन, भोजन की आदतों और पारिस्थितिक भूमिकाओं पर मार्गदर्शन मिलेगा. साथ ही गिद्ध संरक्षण, पवन चक्कियों का पक्षियों पर प्रभाव, बर्ड फ्लू और वन हेल्थ जैसे विषयों पर चर्चा होगी.
 
व्यावहारिक ज्ञान के लिए विशेष फील्ड विजिट

 व्यावहारिक ज्ञान के लिए दो विशेष फील्ड विजिट भी रखी गई ह्‌ैं‍. 13 दिसंबर को लोनावला स्थित टाटा लेक और वलवन डैम में बर्डिंग व इंटरैक्टिव सत्र आयोजित होगा, जबकि 20 दिसंबर को पिंगोरी स्थित इला हैबिटेट में मॉर्निंग बर्डिंग, विल्लू सी. पूनावाला वाइल्डलाइफ हॉस्पिटल का दौरा, उपकरणों का परिचय और पक्षी व्यवहार पर व्याख्यान होंगे.  
 
प्रवेश की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित

नो-प्रॉफिट, नो-लॉस आधार पर संचालित इस कोर्स का शुल्क 7,500 रुपये (18% जीएसटी सहित) रखा गया है, जिसमें सभी दिनों का नाश्ता, लंच, चाय, शैक्षणिक सामग्री और कोर्स कैप शामिल है (फील्ड विजिट का यात्रा खर्च अलग रहेगा). प्रवेश की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 है. कोर्स की घोषणा इला फाउंडेशन के निदेशक प्रो. डॉ. सतीश पांडे, कोर्स मॉडरेटर प्रमोद देशपांडे और कोऑर्डिनेटर वरद बंसोड़ ने की है. अधिक जानकारी व पंजीयन के लिए सुबह 9 से रात 9 बजे के बीच वरद बंसोड़ (8408924362), सचिन हालदुले (9766644802) या डॉ. सुरुचि पांडे (9579891803) से संपर्क किया जा सकता है.