श्री महालक्ष्मी मंदिर में 51 हजार दीयों का दीपोत्सव

त्रिपुरारी पूर्णिमा के अवसर पर विशेष आयोजन : जल बचाओ थीम पर सजावट

    26-Nov-2026
Total Views |
 
cdcf
सारसबाग, 25 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

जल बचाओ... पृथ्वी बचाओ... का संदेश देते हुए पुष्प रंगोली और आकर्षक रंगीन दीयों के साथ हजारों दीपों की भव्य सजावट सारसबाग के पास स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में की गई. त्रिपुरारी पूर्णिमा के उपलक्ष्य में मंदिर में आयोजित दीपोत्सव में कुल 51 हजार दीप प्रज्जवलित किए गए. आकर्षक रंगों के घूमते हुए दीयों के साथ मंदिर की मनमोहक सजावट देखने के लिए देवी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. श्री महालक्ष्मी मंदिर (सारसबाग) की ओर से मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया था. ट्रस्ट के प्रमुख संस्थापक और न्यासी राजकुमार अग्रवाल, प्रमुख न्यासी अमिता अग्रवाल, न्यासी एडवोकेट प्रताप परदेशी, न्यासी एवं उत्सव प्रमुख डॉ. तृप्ति अग्रवाल, न्यासी भरत अग्रवाल, हेमंत अर्नालकर, नारायण काबरा, निलेश लद्दड़ सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसका सफल आयोजन किया. उत्सव प्रमुख डॉ. तृप्ति अग्रवाल की संकल्पना से यह भव्य सजावट की गई थी. इस व्यवस्था में वेिशकर्मा विद्यालय और वेिशकर्मा यूनिवर्सिटी के शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया. अमिता अग्रवाल ने कहा कि पानी की बचत करना हम सभी की जिम्मेदारी है. इस वर्ष किसानों पर आया संकट दूर हो और सभी के जीवन में खुशियों का प्रकाश आए, दीपोत्सव के माध्यम से देवी के चरणों में यही प्रार्थना की गई. इसके साथ ही, रंग-बिरंगे दीप प्रज्वलित कर यह भी कामना की गई कि जिस तरह पूरा मंदिर रोशनी से जगमगा उठा है, उसी तरह समाज से अज्ञान और विकारों का अंधकार भी दूर हो.