पुणे, 25 नवंबर (आ.प्र.) रविवार पेठ में पेशवाकालीन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में हर साल की तरह, इस वर्ष भी त्रिपुरारी पूर्णिमा के मौके पर रंगोली और दीपोत्सव समेत धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. कलाकार संजय मोडक और गौरी गुमास्ते ने रंगोली में नीमकरोली महाराज की छवि बनवाई. संत नीमकरोली बाबा मारुति के भक्त थे और उत्तराखंड में नैनीताल के पास कैंचीधाम में रहते थे. भारतीयों के साथ-साथ कई पश्चिमी लोग भी महाराज के भक्त हैं. सुबह श्री लक्ष्मीनारायण का अभिषेक किया गया. शाम को त्रिपुरारी पूर्णिमा पर दीपोत्सव मनाया गया. मंदिर की व्यवस्था पुजारी देवेश गुमास्ते और गौरी राहुल गुमास्ते देखते हैं.