जयघोषसूरिजी का ज्ञान पुस्तकीय नहीं : राजरक्षितसूरि

सातवीं स्वर्गारोहण तिथि पर दावणगेरे में गुणानुवाद सभा का भव्य आयोजन संपन्न 45 आगमों को कंठस्थ एवं हृदयस्थ कर 40 हजार लोकों के कर्म साहित्य की रचना

    26-Nov-2026
Total Views |
 cfdsV
 दावणगेरे, 25 नवंबर (आ.प्र.)

श्री सुपोर्शनाथ जैन ेशेतांबर मूर्तिपूजक संघ, दावणगेरे में आचार्य श्री राजरक्षितसूरि, पन्यास श्री नयरक्षितविजयजी आदि साधुसाध्वीजी की पावन निश्रा में सुविशाल गच्छाधिपति, सिद्धांत दिवाकर पूज्य आचार्य देव श्री जयघोषसूरिजी महाराज साहेब की सातवीं स्वर्गारोहण तिथि के निमित्त गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री राजरक्षितसूरिजी ने बताया कि जवाहर ने 14 वर्ष की उम्र में अपने पिता मफतभाई के साथ पूज्य भानुविजयजी महाराज साहेब के पास दीक्षा ग्रहण की थी. गिरिराज (शत्रुंजय) और गुरुराज (प्रेमसूरिदादा) के दर्शन करने के लिए उन्होंने मुंबई से पालिताणा तक 700 किलोमीटर का विहार किया था. सात-सात बार संस्कृत की पुस्तक पढ़ने में असफल रहे मुनि जयघोषविजयजी ने भगवान प्रेमसूरिदादा की असीम कृपा से 45 आगमों को कंठस्थ और हृदयस्थ कर लिया था. दीक्षा के 11 वर्ष के संयम पर्याय में उन्होंने 40 हजार लोकों के प्रमाण में संस्कृत भाषा में कर्म साहित्य की रचना की. पूज्य प्रेमसूरिदादा के सान्निध्य में उन्होंने कर्मग्रंथ, आगम और छेदसूत्रों का गहन अध्ययन किया था. विशिष्ट ज्ञान के धारक होने के कारण पूज्य भुवनभानुसूरिजी ने उन्हें सिद्धांत दिवाकर पद से अलंकृत किया था. गीतार्थ, संविग्न तथा उत्सर्ग-अपवाद के ज्ञाता होने के कारण वे संघ, शासन और श्रमणों के हित में क्रांतिकारी निर्णय निर्भीकता से ले सकते थे. समस्त संघ के जटिल प्रश्नों का सटीक समाधान प्राप्त करने के लिए पूज्यश्री अत्यंत वेिशसनीय व्यक्तित्व थे. उन्होंने 45 आगमों के ज्ञानसागर को आत्मसात कर लिया था. स्व और पर समुदाय के साधुसाध्वीजी भी समाधान प्राप्त करने के लिए पूज्यश्री से संपर्क करते थे. युवा प्रवचनकार पन्यास श्री नयरक्षितविजयजी ने बताया कि पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री जयघोषसूरिजी महाराज साहेब का ज्ञान पुस्तकीय नहीं, बल्कि भावनाज्ञान स्वरूप था. शास्त्रों से परिष्कृत प्रज्ञा के कारण वे पदार्थ के मूल तक पहुंच सकते थे. उनका संघ-वात्सल्य उत्तम कोटि का था. संघ के छोटे से छोटे सदस्य के प्रति भी उनके मन में सम्मान और बहुमान का भाव था. उन्होंने बताया कि जब पूज्यश्री ने गच्छाधिपति पद संभाला, तब संघ में 300 श्रमण थे. उनके कालधर्म के समय यह संख्या बढ़कर 625 श्रमणों तक पहुंच गई थी. 84 वर्ष की आयु में 70 वर्ष का संयम पर्याय पालन करते हुए उन्होंने अहमदाबाद में समाधिमरण प्राप्त किया. राजरक्षितसूरिजी, नयरक्षितविजयजी आदि चातुर्मास के बाद 26 नवंबर को सुबह 6.30 बजे प्रथम विहार करेंगे. युवा वर्ग व सकल संघ गुरुदेव के साथ विजया क्लॉथ सेंटर के मुकेशभाई के गृहांगण में पहुंचेंगे.