पुणे, 25 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन के तहत, डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन, आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज ( एएफएमसी) ने 19-21 नवंबर तक एएफएमसी में तीन दिन का 7वां यंग लीडर्स नेशनल कॉन्क्लेव आयोजित किया. इस कॉन्क्लेव की थीम, ‘इनोवेटिव, डायनामिक और रेसिलिएंट विकसित भारत 2047 के लिए भविवष्य के पब्लिक हेल्थ स्टीवर्डशिप को मजबूत बनाना’ यह थी. इस में देश भर के युवा नेशनल और पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट, एकेडेमिशियन, एपिडेमियोलॉजिस्ट, रिसर्चर, पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट और मेडिकल प्रोफेशनल एक साथ आए ताकि आज के समय की पब्लिक हेल्थ चुनौतियों, उभरती हेल्थकेयर प्राथमिकताओं और प्रिवेंटिव और सोशल मेडिसिन में नए तरीकों पर चर्चा की जा सके. राज्य सरकार के सार्वजनिक आरोग्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. निपुण विनायक ने कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया. उन्होंने पब्लिक हेल्थ के भविष्य को बनाने में इनोवेशन, सबूतों पर आधारित प्रैक्टिस और मिलकर काम करने के तरीकों की भूमिका पर जोर दिया. एएफएमसी के कमांडंट सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाद इस मौके पर गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर मौजूद थे. कॉन्क्लेव में युवा फैकल्टी और शोधकर्ता और पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स द्वारा साइंटिफिक पेपर और पोस्टर प्रेजेंटेशन भी दिए गए.