57वें इफ्फी में लगा एनडीज आर्ट वर्ल्ड का स्टॉल

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारीकर के हाथों गोवा में शानदार उद्घाटन सम्पन्न

    26-Nov-2026
Total Views |
  
cdsfcd
पणजी, 25 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI-इफ्फी), गोवा में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारीकर के हाथों से एनडीज आर्ट वर्ल्ड के स्टॉल का उद्घाटन किया गया. भारतीय सिनेमा को वैेिशक स्तर पर पहचान दिलाने वाले आशुतोष गोवारीकर की उपस्थिति से इस उद्घाटन समारोह को विशेष महत्व प्राप्त हुआ. इफ्फी जैसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मंच पर एनडीज आर्ट वर्ल्ड भाग ले रहा है. इस सहभागिता का मुख्य उद्देश्य फिल्म, मनोरंजन और क्रिएटिव (रचनात्मक) क्षेत्र में विभिन्न अवसरों की तलाश करना, फिल्म निर्माताओं, प्रोडक्शन हाउस, कलाकारों और इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों से संवाद करना तथा भविष्य में आपसी सहयोग के नए रास्ते बनाना है. इस कार्यक्रम का आयोजन स्वाति म्हसे पाटिल (निदेशक, एनडीज आर्ट वर्ल्ड तथा प्रबंध निदेशक, फिल्मसिटी) के मार्गदर्शन में किया गया था. ‌‘लगान‌’, ‌‘स्वदेस‌’और ‌‘जोधा अकबर‌’ जैसी चर्चित फिल्मों का निर्दे शन करने वाले आशुतोष गोवारीकर द्वारा स्टॉल का उद्घाटन किया जाना एनडीज आर्ट वर्ल्ड के लिए अत्यंत गर्व और अविस्मरणीय बात रही. आशुतोष गोवारीकर के हाथों हुए उद्घाटन के कारण इफ्फी गोवा में एनडीज आर्ट वर्ल्ड की उपस्थिति को एक विशेष पहचान मिली है. फिल्म जगत की एक दिग्गज हस्ती की मौजूदगी में संपन्न हुआ यह समारोह पूरी टीम के लिए खुशी का क्षण रहा.  
 
नए विचारों, सहयोग और अवसरों को बढ़ावा

 इस महोत्सव के माध्यम से एनडीज आर्ट वर्ल्ड अपनी अवधारणा, रचनात्मक दृष्टिकोण और कार्यक्षेत्र को फिल्म जगत के सामने प्रस्तुत कर रहा है. फिल्म और मनोरंजन क्षेत्र की बदलती जशरतों को ध्यान में रखते हुए नए विचारों, सहयोग और अवसरों को बढ़ावा देने के लिए यह भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो रही है.