भारतीय पारंपरिक ज्ञान शाखाओं को पुनर्जीवित कर

राष्ट्रीय अनुसंधान के प्राध्यापक डॉ. भूषण पटवर्धन ने वेिशशांति केंद्र में आयोजित व्याख्यान में कहा

    26-Nov-2026
Total Views |
 
dcfcd
कोथरुड, 25 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 भारतीय पारंपरिक ज्ञानशाखाओं को शिक्षा के माध्यम से पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है. इन्हें ज्ञान के महत्वपूर्ण स्रोत और शोधकर्ता की दृष्टि से देखा जाना चाहिए. इस व्याख्यानमाला का मुख्य सूत्र हमारी शांति की संस्कृति ही है, ऐसे विचार भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय अनुसंधान प्राध्यापक डॉ. भूषण पटवर्धन ने व्यक्त किए. वे 31वीं तत्त्वज्ञ संतश्री ज्ञानेेशर-तुकाराम स्मृति व्याख्यानमाला का उद्घाटन करते हुए बोल रहे थे. एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, वेिशशांति केंद्र (आलंदी), माईर्स एमआईटी, पुणे और संतश्री ज्ञानेेशर-संतश्री तुकाराम महाराज स्मृति व्याख्यानमाला न्यास के संयुक्त तत्वावधान में यूनेस्को अध्यासन के अंतर्गत इस व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया है. कोथरुड में एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संतश्री ज्ञानेेशर सभागार में संपन्न हुए इस समारोह में पद्मश्री वेन. प्रो. गेशे नगवांग सामटेन, डिक्की के संस्थापक अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. मिलिंद कांबले और यूएसए के पर्ड्यू वेिशविद्यालय के प्रो. डॉ. मकरंद हस्तक सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष व यूनेस्को अध्यासन के प्रमुख वेिशधर्मी प्रो. डॉ. वेिशनाथ दा. कराड़ ने की. डॉ. मिलिंद कांबले ने कहा, शांति के लिए विज्ञान, अध्यात्म, सामाजिक न्याय और आर्थिक सशक्तिकरण का एकीकरण महत्वपूर्ण है. पसायदान के ज्ञान का प्रकाश पूरे वेिश में फैले, यही हमारी संस्कृति है. पद्मश्री व्हेन. प्रो. गेशे नगवांग सामटेन ने कहा, विज्ञान के माध्यम से बाहरी दुनिया समझ में आती है, परंतु अंतर्मन के लिए शांति की आवश्यकता है.