चातुर्मास संपन्न होने पर आचार्य यशोविजय सूरेीशरजी महाराज ने पुणे से किया विहार

    26-Nov-2026
Total Views |

vsgDG
कार्तिकी पूर्णिमा के अवसर पर जैन समाज में चातुर्मास का समापन हुआ्‌‍. इस दिन चातुर्मास के दौरान एक स्थान पर विराजित जैन साधु-संत अपने स्थायी प्रवास स्थल से विहार कर दूसरे स्थान के लिए प्रस्थान करते हैं. इसी क्रम में पुणे के प्राचीन श्री गोड़ी पोर्शनाथ जैन मंदिर में विराजित भक्तियोगाचार्य परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री यशोविजय सूरेीशरजी महाराज साहेब ने अपने सैकड़ों शिष्यों के साथ बुधवार को सुबह 6.30 बजे पुण्यनगरी पुणे से अगले विहार के लिए प्रस्थान किया. इस अवसर पर गोड़ीजी मंदिर को आकर्षक फूलों से भव्य रूप में सजाया गया था. गुरु भगवंत को भावपूर्ण विदाई देने के लिए जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. भक्तों ने वाद्ययंत्रों और जयकारों के बीच गुरु भगवंत को विदाई दी.