पुणे, 26 नवंबर (आ.प्र.) जैन दिवाकर गुरुदेव श्री चौथमल जी महाराज साहब की 159वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जन्म जयंती महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. महोत्सव के दौरान दिवाकर ज्योति राजस्थान वीरांगना प.पू. श्री जयश्री जी म.सा. एवं प्रवचन प्रभाविका मालव चंद्रिका प.पू. राजश्री जी म.सा. के प्रेरणादायी प्रवचन हुए. गुरुदेव के जीवन, साधना एवं त्यागमय व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्म आराधना का लाभ प्राप्त किया. साध्वी समीक्षा श्री जी म.सा. ने भावपूर्ण स्तवन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. इस अवसर पर साध्वी समीक्षा श्री जी म.सा. का दीक्षा दिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. पाठशाला के बच्चों ने गुरुदेव की साधना एवं तपस्या पर आधारित सुंदर नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. इस प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने गुरुदेव के त्याग, संयम एवं साधनामय जीवन का संदेश दिया. साधु-साध्वी भगवंतों के साथ आठ माह तक विहार में रहकर सेवा करने वाले सेवाभावी श्रावक-श्राविकाओं का विशेष अभिनंदन किया गया. उनकी निस्वार्थ सेवा, समर्पण एवं गुरु भक्ति की अनुमोदना की गई. इस अवसर पर संघ की ओर से सभी सेवा सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई. समस्त कार्यक्रम के लाभार्थी श्री रोशन लाल जी सा. जारोली के सुपुत्र श्री मनोज जी एवं श्री पुखराज जी जरोली, बड़ी सादड़ी-पुणे परिवार रहे. संघ की ओर से लाभार्थी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया गया. इस अवसर पर श्री मेवाड़ श्री संघ, पुणे के सदस्य भी उपस्थित थे. महोत्सव के दौरान वर्ष 2027 के चातुर्मास की विनती करने के लिए पनवेल श्री संघ, मुंबई के प्रतिनिधि भी उपस्थित हुए्. उन्होंने साध्वी भगवंतों के समक्ष आगामी चातुर्मास के लिए विनती प्रस्तुत की. इस पर म.सा. ने वर्ष 2027 के चातुर्मास के लिए ओशासन प्रदान किया. इससे संघ में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण रहा. कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ अध्यक्ष पोपटलाल ओस्तवाल, उपाध्यक्ष माणिक दुग्गड़, रमेशलाल गुगले एवं पन्नालाल पितलिया, महामंत्री गणेश ओसवाल, सहमंत्री अविनाश कर्णावट तथा सदस्य सुभाष बाफना, संपतलाल भटेवरा, प्रकाश गांधी, चंद्रकांत लुंकड़, रवींद्र दुग्गड़, कीर्ति दुग्गड़ विजय समदड़िया एवं संजय संचेती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस प्रकार गुरुदेव की जन्म जयंती के पावन अवसर पर आयोजित महोत्सव धर्म आराधना, गुरु भक्ति, सेवा एवं समर्पण के भावों से परिपूर्ण रहा. महोत्सव ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरुदेव के आदर्शों पर चलने और धर्म मार्ग में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.